फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Every house in the city will get pure water for 24 hours

वर्ष 2021 तक शहर में हर घर को मिलेगा 24 घंटे शुद्घ पानी

Sun, 22 Aug 2021 10:33 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 10:33 PM IST
विज्ञापन
Every house in the city will get pure water for 24 hours
ढालपुर चौक में अमृत योजना के तहत बना पार्क। - फोटो : Kullu
कुल्लूू। नगर परिषद कुल्लू को अमृत योजना के तहत शहर में विकास कार्यों के लिए कुल 65 करोड़ रुपये मंजूर हुए हैं। इनमें से अभी तक नगर परिषद को 38 करोड़ ही मिल गए हैं। 38 करोड़ में से 21 करोड़ रुपये जल शक्ति विभाग के माध्यम से पानी और सीवरेज सुविधाओं में सुधार पर खर्च किए जाएंगे।
विज्ञापन

नगर परिषद ने जल शक्ति विभाग के पास 21 करोड़ जमा भी कर दिए हैं। इसके तहत शहर में 100 फीसदी घरों को 24 घंटे स्वच्छ पेयजल उपलब्ध करवाया जाएगा। इसका काम लगभग विभाग ने पूरा कर लिया है। वर्ष 2021 के आखिर तक विभाग हर घर में 100 फीसदी पानी की आपूर्ति सुनिश्चित करेगा। कुल्लू शहर में करीब 25000 की आबादी है।
विज्ञापन

ऐसे में यहां पर लोगों को इसका फायदा मिलेगा। इसके तहत आईपीएच विभाग ने ढालपुर के ठीक सामने महाराजा की तरफ पहाड़ी पर एक बड़े टैंक का निर्माण किया है। इसके साथ ही शहर में छूटे हुए परिवारों को सीवरेज की सुविधा से जोड़ा जाएगा। शहर में करीब 300 से अधिक ऐसे परिवार हैं, जिन्होंने अभी तक सीवरेज का कनेक्शन नहीं लिया है। इन सभी को सुविधा से जोड़ने से शहर की स्वच्छता और भी बेहतर होगी। लंकाबेकर और भूतनाथ में बनाए गए सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों को अपग्रेड किया जा रहा है। अपग्रेड होने के बाद यहां से निकलने वाला गंदा पानी अगर ब्यास नदी में छोड़ा जाता है, तो इससे ब्यास में गंदगी नहीं घुलेगी। एनजीटी ने भी सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांटों में मानकों का पूरा ध्यान रखने को कहा है। नगर परिषद कुल्लू के कार्यकारी अधिकारी बीआर नेगी ने कहा कि अमृत योजना के तहत अब तक मिले 38 करोड़ में से 21 करोड़ जल शक्ति विभाग के माध्यम से खर्च किए जाएंगे। इसके तहत हर को शुद्ध जल और सीवरेज की सुविधा मिलेगी। जबकि योजना के तहत अन्य विकास भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शहर में सभी घरों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध करवाने का काम लगभग पूरा हो गया है। वर्ष 2021 के अंत तक सीवरेज सुविधा से छूटे हुए परिवारों को जोड़ने का लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि भूतनाथ और लंकाबेकर के सीवरेज प्लांट को अपग्रेड किया जा रहा है। जिसका काम भी इसी साल पूरा हो जाएगा।
-रोहित गुप्ता सहायक अभियंता जल शक्ति विभाग
बॉक्स
भूमि विवाद के चलते सीवरेज कनेक्शन में आ रही परेशानी
शहर में हर घर को सीवरेज से जोड़ने के लिए जल शक्ति विभाग को भूमि को लेकर सामने आ रहे विवाद के चलते परेशानी आ रही है। इसके लिए एसडीएम सदर की अध्यक्षता में एक कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी के नगर परिषद ईओ सहित अन्य अधिकारी सदस्य हैं। कमेटी के समक्ष मामले आने के बाद इन्हें निपटाने के बाद छूटे हुए परिवारों को सीवरेज से जोड़ा जा सकेगा।
बॉक्स
2.87 करोड़ से होगा शहर के नालों का तटीकरण
कुल्लू। शहर के तहत आने वाले पांच नालों का तटीकरण किया जाएगा। इस पर 2.87 करोड़ रुपये खर्च होंगे। लोरन, गांधीनगर सहित अन्य नालों के किनारों पर चरणबद्ध तरीके से क्रेटवाल आदि लगाकर इसमें होने वाले भूमि कटाव को रोका जाएगा। इसके साथ ही नालों का तटीकरण होने से भारी बारिश से होने वाले नुकसान से भी बचा जा सकेगा।

बॉक्स
तीन पार्कों में पूरा हुआ सौंदर्यीकरण का काम
कुल्लू। शहर के तहत आने वाले शिव पार्क सरवरी, वार्ड नंबर आठ में रमणीक होटल के सामने वाला पार्क, एसपी ऑफिस के सामने वाला पार्क और रामबाग पार्क का काम लगभग पूरा हो गया है, जबकि रामशिला के वार्ड नंबर एक वाले पार्क का काम किया जा रहा है। इसके साथ कुल्लू शहर में रास्तों में पेवर बिछाने का काम भी लगभग 80 फीसदी पूरा हो चुका है।

कुल्लू शहर का फोटो मंडे प्लान के लिए।

कुल्लू शहर का फोटो मंडे प्लान के लिए।- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed