फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Even in the sun, it's cold, tourists wearing jackets and wading in the snow

Kullu News: धूप में भी ठंड, जैकेट पहन बर्फ में उतरे सैलानी

Sun, 26 Apr 2026 10:46 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 26 Apr 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
Even in the sun, it's cold, tourists wearing jackets and wading in the snow
कोकसर के समीप स्नो प्वांइट में मस्ती करते पर्यटक। -संवाद
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। देश के मैदानी इलाकों में जहां धूप के थपेड़े लग रहे हैं वहीं लाहौल की वादियों में धूप में भी ठंड लग रही है। कोकसर में सैलानियों का मेला लग रहा है। यहां सैलानी गर्म कपड़े जैसे जैकेट पहन कर बर्फ में अठखेलियां कर रहे हैं। मनाली पहुंचने वाले पर्यटक अटल टनल रोहतांग से होकर कोकसर की वादियों में पहुंच रहे हैं। पर्यटकों ने खिली धूप के बीच बर्फ में मस्ती की। पर्यटकों ने यादगार लम्हों को अपने कैमरों में भी रिकाॅर्ड किया। शाम के समय पर्यटक मनाली की ओर लौट गए।
विज्ञापन

मनाली के होटलों में ऑक्यूपेंसी वीकेंड पर 70 फीसदी तक पहुंच रही है। निजी वाहनों के साथ वोल्वो बसों में पर्यटक मनाली पहुंचे थे। रविवार शाम को मनाली के मालरोड पर भी खूब चहल-पहल देखने को मिली। जिस तरह से मनाली से लेकर लाहौल की वादियों तक पर्यटक उमड़ रहे हैं, इससे पर्यटन कारोबारियों को इस बार सीजन अच्छा रहने की उम्मीद है।
विज्ञापन

पर्यटक खासकर मैदानी क्षेत्रों में गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही अब गर्मी से निजात पाने के लिए पहाड़ी क्षेत्रों का रुख कर रहे हैं। हालांकि पर्यटकों को 13050 फीट ऊंचे रोहतांग दर्रा के बहाल होने का इंतजार है। बीआरओ की टीम रोहतांग बहाली की दिशा में आगे बढ़ रही है। पर्यटन विकास निगम के उप महाप्रबंधक बीएस ओक्टा ने कहा कि होटलों की आक्यूपेंसी बढ़ी है। होटलियर एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर ने कहा कि मई महीने में मनाली में आने वाले पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed