{"_id":"6655e6fd206d00ed2c0635af","slug":"erosion-on-gods-land-due-to-tunnel-water-kullu-news-c-89-1-klu1001-123636-2024-05-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: टनल के पानी से देवता की भूमि पर कटाव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: टनल के पानी से देवता की भूमि पर कटाव
विज्ञापन
देव समाज कमेटी ने एनएचपीसी कंपनी पर लगाया लापरवाही का आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
सैंज (कुल्लू)। घाटी के प्रवेशद्वार लारजी में स्थानीय देवता गर्गाचार्य की मलकियत भूमि पर स्थापित स्टोन क्रशर के साथ भारी मात्रा में भूमि कटाव हो रहा है। इससे देवता गर्गाचार्य की पांच बीघा भूमि खतरे की जद में आ गई है। लिहाजा देव समाज कमेटी ने ऊर्जा कंपनी एनएचपीसी पर लापरवाही का आरोप लगाया है। देवता कमेटी ने भूमि कटाव के उपाय करने के साथ ही सुरक्षा दीवार लगाने की मांग उठाई है।
देवता गर्गाचार्य के कारदार मेहर सिंह सुमन ने कहा कि देवता कमेटी ने वर्ष 1995 में देवता की मलकीयत भूमि पर स्टोन क्रशर स्थापित किया है। इतने वर्षों में क्रशर प्लांट को कोई भी नुकसान नहीं हुआ लेकिन जबसे एनएचपीसी ने प्रोजेक्ट की आउट फाल टनल क्रशर प्लांट के मुहाने पर निकाली है, तब से देवता की भूमि को कटाव के जरिए नुकसान हो रहा है। परियोजना की टनल से निकलने वाला पानी सीधा देवता की भूमि पर गिर रहा है जिससे भू-कटाव हो रहा है।
देव समाज से जुड़े लोग महेंद्र सिंह धामी, राम सिंह, भगत राम, भोज राज, शेर सिंह, मोहर सिंह, ध्यान सिंह ने कहा कि यहां पर सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जाए। पार्वती परियोजना चरण-तीन के प्रभारी प्रकाश चंद ने कहा कि एनएचपीसी ने वर्ष 2016 में उक्त स्थान पर क्रेट वायर की स्थापना की है। संवाद