{"_id":"669d0eab79f999fa770d735c","slug":"enthralled-with-captivating-dance-performances-kullu-news-c-89-1-ssml1015-127218-2024-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से बांधा समां
विज्ञापन
देवसदन में आयोजित गुरू पूर्णिमा महोत्सव में नृत्य की प्रस्तृति देतीं प्रशिक्षु
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवसदन में प्रशिक्षुओं ने दी एक से बढ़कर एक प्रस्तुति
कुल्लू में मनाया 19वां सूत्रधार गुरु पूर्णिमा महोत्सव
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला मुख्यालय कुल्लू में स्थित देवसदन में 19वां सूत्रधार गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया। इसमें सूत्रधार कला संगम संस्था के प्रशिक्षुओं ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। प्रशिक्षुओं ने गायन और नृत्य की मनमोहक प्रस्तुतियों से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, दर्शक दीर्घा में बैठ दर्शकों को अपने गीतों और नृत्य की खूबसूरत प्रस्तुतियों से नाचने और गाने पर विवश कर दिया। सूत्रधार कला संगम के इस 19वें सूत्रधार गुरु पूर्णिमा महोत्सव में पशुपालन विभाग पैरावैट प्रदेशाध्यक्ष एवं अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ कुल्लू के अध्यक्ष संजीव भारद्वाज मुख्यातिथि रहे। संस्था के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि सूत्रधार ने हर वर्ष की भांति इस बार भी 21 जुलाई को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर 19वां सूत्रधार गुरु पूर्णिमा महोत्सव का आयोजन किया है। गुरु पूर्णिमा उत्सव ऋषि वेद ब्यास को समर्पित गुरु और शिष्य के पवित्र संबंध का प्रतीक है। ऐसे में सूत्रधार के प्रशिक्षुओं ने अपने गुरु पंडित विद्या सागर के सम्मान में 19वें सूत्रधार गुरु पूर्णिमा महोत्सव में गीत-संगीत व नृत्य की बेहतरीन प्रस्तुतियां दी हैं। उन्होंने कहा कि साल 1977 से कला संस्कृति व समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर रूप से कार्यरत हिमाचल प्रदेश की एक अग्रणी संस्था है।