फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   England's Carroll's exhibition giving message of spirituality

Kullu News: अध्यात्म का संदेश दे रही इंग्लैंड की कैरोल की प्रदर्शनी

Fri, 24 May 2024 07:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 24 May 2024 07:09 PM IST
विज्ञापन
England's Carroll's exhibition giving message of spirituality
31 मई तक सैलानी और आम लोग निहार सकेंगे चित्रकला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। अंतरराष्ट्रीय रोरिक मेमोरियल ट्रस्ट नग्गर में शुक्रवार को इंग्लैंड की चित्रकार कैरोल फ्रेजर की अध्यात्म और प्रकृति पर बनाई चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस प्रदर्शनी का उद्घाटन डाॅ. ज्योति भारती ने किया।
कैरोल फ्रेजर पेशे से इंग्लैंड में प्राध्यापक के पद पर कार्यरत थीं और सेवानिवृत्ति के बाद वह मनाली में ही रहती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पहाड़ और नदियों से प्रेम है। कैरोल फ्रेजर ने अपनी हर एक पेंटिंग में अध्यात्म, पहाड़ों की ऊंचाई, नदियों की लहरों का संबंध बताया है। चित्रों के माध्यम से समाज को संदेश देना चाहती हैं कि मनुष्य अध्यात्म और योग से भगवान से जुड़ सकता है।
विज्ञापन

ट्रस्ट के दूसरे प्रदर्शनी कक्ष में गुजरात के कलाकार की प्रदर्शनी सजी है। भारतीय क्यूरेटर सुरेश कुमार नड्डा व रशियन क्यूरेटर लारिसा सुरगिना ने कहा कि प्रदर्शनी को सैलानी और आम लोग खूब पसंद कर रहे हैं। प्रदर्शनी में 45 चित्र हैं और यह 31 मई तक सजी रहेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed