फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Employees to wear black badges over privatization of tourism units

Kullu News: पर्यटन इकाइयों के निजीकरण को लेकर काले बिल्ले लगाएंगे कर्मचारी

Sat, 07 Mar 2026 11:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Mar 2026 11:40 PM IST
विज्ञापन
Employees to wear black badges over privatization of tourism units
मनाली। हिमाचल प्रदेश पर्यटन विकास निगम कर्मचारी संघ की एक महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को मनाली में हुई। इसमें निगम की विभिन्न इकाइयों के पदाधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान कर्मचारियों ने निगम से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की तथा हाल ही में निगम प्रबंधन कीक ओर से लिए जा रहे निर्णयों पर मंथन किया। इस दौरान निर्णय लिया गया कि कर्मचारी संघ इस निर्णय के विरोध में आगामी विधानसभा सत्र के दौरान शांतिपूर्ण तरीके से विरोध दर्ज करेगा। जो भी कर्मचारी विधानसभा ड्यूटी पर उपस्थित होंगे, वे काले बिल्ले लगाकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करेंगे।
विज्ञापन

संघ के प्रदेश अध्यक्ष हुक्म राम ने बताया कि निगम के कुछ होटलों को ओएंडएम (ऑपरेशन एवं मेंटिनेंस) आधार पर देने की प्रक्रिया शुरू की है। कर्मचारी संघ ने इस निर्णय का कड़ा विरोध किया और इसे निगम तथा कर्मचारियों के हितों के विपरीत बताया है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि वह पूर्व में मुख्यमंत्री से भी मुलाकात कर निगम के होटलों को ठेके पर देने का विरोध कर चुके हैं। इसके अतिरिक्त निगम के अध्यक्ष आरएस बाली भी इसको लेकर आश्वासन दे चुके हैं कि निगम की किसी भी इकाई को निजी हाथों या बिचौलियों के माध्यम से संचालित नहीं किया जाएगा। बावजूद सरकार की ओर से आदेश जारी किए जा रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed