फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Electricity will be disrupted in hospital, mini secretariat, kullu news

अस्पताल, मिनी सचिवालय में बाधित रहेगी बिजली

Thu, 09 Sep 2021 11:08 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Sep 2021 11:08 PM IST
विज्ञापन
Electricity will be disrupted in hospital, mini secretariat, kullu news
कुल्लू। क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में ऑक्सीजन प्लांट का कार्य चल रहा है। जिसके चलते 11 केवी फीडर ढालपुर-2 के तहत आने वाले क्षेत्रीय अस्पताल, मिनी सचिवालय, बिजली बोर्ड ऑफिस में शनिवार को सुबह दस बजे से सायं सात बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। वहीं सब स्टेशन छींबा बाउड़ी की एलटी लाइनों की मरम्मत व आवश्यक रखरखाव कार्य भी किया जाएगा। ऐसे में अन्नपूर्णा, छींबा बाउड़ी, गेमन पुल के आसपास के क्षेत्रों में रविवार को सुबह 11 बजे से दोपहर बाद दो बजे तक या कार्य के पूर्ण होने तक बिजली बाधित रहेगी। बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता विमल प्रकाश ने कहा कि मिनी सचिवालय के नजदीक निर्वाचन विभाग के भवन निर्माण के लिए 11 केवी सरवरी फीडर की तारों के शिफ्ट किया जा रहा है। जिसके चलते सरवरी, सुल्तानपुर, लोरन, खोरीरोपा, फील्ड होस्टल, न्यायिक परिसर, बीएसएनएल परिसर, टैक्सी स्टैंड एरिया, शीशामाटी, चामुंडा नगर, गुग्गा मंदिर, शेताफाट, उद्योग महाप्रबंधक, देवधार इत्यादि क्षेत्रों में भी रविवार को सुबह दस से सायं सात बजे तक बिजली बाधित रहेगी। उन्होंने उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed