फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Electricity remained shut for seven hours due to damage to Gushaini feeder line.

Kullu News: गुशैणी फीडर की लाइन क्षतिग्रस्त होने से सात घंटे बंद रही बिजली

Tue, 20 Aug 2024 07:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 07:27 PM IST
विज्ञापन
Electricity remained shut for seven hours due to damage to Gushaini feeder line.
बंजार की पांच पंचायतें हुईं प्रभावित, पेड़ की काटछांट से लाइन क्षतिग्रस्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गुशैणी (कुल्लू)। उपमंडल बंजार के गुशैणी फीडर की एचटी लाइन क्षतिग्रस्त होने से सात घंटे बिजली गुल रही। इस कारण पांच ग्राम पंचायतों में बिजली गुल हो गई। गहिधार में मंगलवार सुबह एचटी लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी।
इससे सुबह 08:00 से दोपहर 03:00 बजे तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। ग्राम पंचायत मशियार, शिल्ही, तुंग, शरची और कंडीधार में ग्रामीणों को बिना बिजली के रोजमर्रा के कार्यों के अलावा कृषि-बागवानी के काम निपटाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बिजली से चलने वाले उपकरणों का ग्रामीण उपयोग नहीं कर पाए। जानकारी के मुताबिक गहिधार के स्थानीय निवासी ने बिजली लाइन के साथ लगते पेड़ की काट-छांट की। इस काट-छांट के कारण लाइन क्षतिग्रस्त हुई। इसके कारण ग्रामीणों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

ग्रामीण हरीश शर्मा, मुरारी लाल, सुंदर सिंह, चमन लाल, रोशन लाल ने कहा कि गुशैणी फीडर की लाइन क्षतिग्रस्त होने से पांच पंचायतों के ग्रामीणों की परेशानी हुई। इस संबंध में बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता शशिकांत ने कहा कहा कि गहिधार में लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी, जिसे दुरुस्त करने में सात घंटे का समय लग गया। कहा कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति बिजली लाइन से किसी भी प्रकार की छेड़छाड़ और बिना बोर्ड की अनुमति से बिजली लाइन के साथ लगते पेड़ों की काट-छांट करता पकड़ा गया, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed