{"_id":"690b80c22f25bfcbcb06e66c","slug":"electricity-remained-disrupted-in-chandraghati-for-20-hours-kullu-news-c-89-1-ssml1012-160924-2025-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चंद्राघाटी में 20 घंटे तक ठप रही बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चंद्राघाटी में 20 घंटे तक ठप रही बिजली
Wed, 05 Nov 2025 10:22 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 05 Nov 2025 10:22 PM IST
विज्ञापन
सिस्सू। लाहौल की चंद्रा घाटी में करीब 20 घंटे तक बिजली आपूर्ति ठप रही। इस कारण कड़ाके की ठंड के बीच आम लोगों के साथ पर्यटकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
बताया जा रहा है कि मनाली के प्रीणी विद्युत स्टेशन में खराबी आने से घाटी अंधेरे में रही। बताया जा रहा है कि मंगलवार शाम 4 बजे से बिजली गुल रही। ऐसे में घाटी के लोगों में रोष है। गर्मियों से लगातार बिजली की आंख मिचौनी रहने से उपभोक्ता खफा हैं। खासकर चंद्रा घाटी के तेलिंग से लेकर सिस्सू, गोंधला, मूलिंग तक अटल टनल होकर गुजरने वाली लाइन में बार-बार खराबी आने से बिजली ठप हो रही है। संवाद
-- -