फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Election noise has stopped, now candidates are reaching door to door

Kullu News: थमा चुनावी शोर, अब घर-घर पहुंच रहे प्रत्याशी

Sat, 16 May 2026 05:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 16 May 2026 05:56 AM IST
विज्ञापन
Election noise has stopped, now candidates are reaching door to door
मनाली के सात वार्डों में कांग्रेस-भाजपा में कांटे की टक्कर
विज्ञापन

4,185 मतदाता करेंगे उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। नगर निकाय चुनाव के लिए चला चुनाव प्रचार शुक्रवार शाम पांच बजे थम गया। प्रशासन की ओर से तय समय के बाद रैली, लाउडस्पीकर और अन्य चुनावी प्रचार गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। अब चुनाव मैदान में उतरे प्रत्याशी घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क साध रहे हैं। रविवार को सुबह सात बजे से मतदान प्रक्रिया शुरू होगी।
नगर परिषद मनाली के चुनाव में इस बार कांग्रेस और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। सात में से छह वार्डों में सीधा मुकाबला है, जबकि वार्ड नंबर छह में चार उम्मीदवार मैदान में होने से मुकाबला बहुकोणीय बन गया है।
विज्ञापन

नगर परिषद क्षेत्र के 4,185 मतदाता कुल 16 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। वार्ड नंबर एक में भाजपा समर्थित ठाकर दास और कांग्रेस समर्थित अजय कुमार के बीच मुकाबला है। वार्ड नंबर दो में कांग्रेस के राज और भाजपा के प्रदीप गिल आमने-सामने हैं। वार्ड नंबर तीन में भाजपा की ईशा और नीलम शर्मा के बीच टक्कर है। वार्ड नंबर चार में नीलम शर्मा और वीना शर्मा चुनावी मैदान में हैं, जबकि वार्ड नंबर पांच में ललिता और सीमा भारद्वाज के बीच मुकाबला होगा। वार्ड नंबर छह में चंद्रा बौद्ध, गीता देवी, विंद्रा देवी और स्मृति चुनाव लड़ रही हैं, जिससे यहां मुकाबला रोचक हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम गुंजीत सिंह चीमा ने बताया कि शुक्रवार शाम पांच बजे के बाद चुनाव प्रचार पूरी तरह बंद कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि 17 मई को सुबह सात बजे से मतदान शुरू होगा और प्रत्येक वार्ड में एक-एक मतदान केंद्र बनाया गया है। दोपहर तीन बजे तक मतदान संपन्न होने के बाद मतगणना की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed