{"_id":"665c4d16135b23772501c62c","slug":"election-noise-ends-silence-spreads-in-cities-kullu-news-c-89-1-klu1001-123903-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: चुनावी शोरगुल खत्म, शहरों में पसरा सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: चुनावी शोरगुल खत्म, शहरों में पसरा सन्नाटा
विज्ञापन
गली-चौराहों पर चर्चा का दौर शुरू, कौन मारेगा बाजी, किसे मिलेगी हार
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। लोकसभा चुनाव के लिए बीते शनिवार को मतदान होने के साथ ही अब चुनाव का शोरगुल खत्म हो गया है। 30 मई की शाम को चुनाव प्रचार थमने के बाद 31 मई को डोर-टू-डोर प्रचार हुआ। एक जून को मतदान के बाद अब चुनावी शोरगुल समाप्त हो चुका है। इसका असर बाजार में भी देखने को मिला। रविवार को कुल्लू के बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा।
ढालपुर का मालरोड खाली नजर आया। यहां पर अस्थायी मार्केट लगती थी, लेकिन रविवार को मालरोड खाली दिखा। अन्य बाजारों में भी सन्नाटा ही देखने को मिला। आमतौर पर रविवार को बाजार में रौनक देखने को मिलती थी। गली-चौराहों पर अब चर्चाओं का दौर तेज हो गया है कि मंडी सीट से कौन प्रत्याशी जीतेगा। किसे हार का मुंह देखना पड़ेगा। सभी अपने-अपने कयास लगा रहे हैं। कुछ कांग्रेस प्रत्याशी विक्रमादित्य की जीत को सुनिश्चित बता रहे हैं तो कुछ भाजपा प्रत्याशी कंगना रणौत की जीत को पक्का मान रहे हैं।
कुल्लू घाटी के सन्नी ठाकुर और अमर चंद ने कहा कि सब काम छोड़कर हमने अपने प्रत्याशियों के लिए मतदान किया है। अब चुनाव परिणाम का बेसब्री से इंतजार है। उन्होंने कहा कि मंडी संसदीय क्षेत्र से जीतने वाला सांसद ऐसा होना चाहिए, जो दिल्ली में जाकर मंडी संसदीय क्षेत्र की आवाज को बुलंद करे। संवाद