{"_id":"615b3e598ebc3ed3bd7d5a95","slug":"election-noimination-strat-affter-sradh-kullu-news-sml3861514133","type":"story","status":"publish","title_hn":"उम्मीदवारों के नामांकन पर श्राद्धों का साया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उम्मीदवारों के नामांकन पर श्राद्धों का साया
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास खबर
---------
उपचुनाव में प्रत्याशियों के नामांकन पर श्राद्धों का साया
छह अक्तूबर तक चलेंगे श्राद्ध, आठ को है परचा दाखिल करने की आखिरी तारीख
श्राद्धों के चलते किसी भी पार्टी ने अभी घोषित नहीं किए हैं अपने उम्मीदवार
अमी चंद भंडारी
कुल्लू/खराहल। मंडी लोकसभा और तीन विधानसभा के उपचुनावों में उम्मीदवारों के नामांकन पर श्राद्धों का साया पड़ा है। चुनाव आयोग की ओर से घोषित तारीख के छह दिन श्राद्धों में खत्म हो जाएंगे। इस दौरान कम ही नामांकन भरने की संभावना है।
अभी किसी भी पार्टी ने तीन विधानसभा सीटों तथा मंडी संसदीय सीट के लिए प्रत्याशी घोषित नहीं किए हैं। धार्मिक तौर पर श्राद्धों को पितरों से ज्यादा जोड़ा गया है। लिहाजा, श्राद्धों में शुभ कार्य नहीं होते हैं। ऐसे में किसी भी पार्टी ने अपने उम्मीदवार अभी घोषित नहीं किए हैं। न ही किसी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र भरा है। पुरोहितों के अनुसार श्राद्ध छह अक्तूबर तक चलेंगे। चुनाव आयोग ने 1 से 8 अक्तूबर तक नामांकन भरने की तारीख घोषित की है, लेकिन श्राद्ध के चलते अभी किसी ने परचा दाखिल नहीं किया है। सात और 8 अक्तूबर को प्रत्याशियों की ओर से नामांकन पत्र ज्यादा दाखिल करने की संभावना है। जुब्बल-कोटखाई, फतेहपुर और अर्की विधानसभा और मंडी संसदीय सीट पर उपचुनाव होने जा रहे हैं।
जुब्बल-कोटखाई से कांग्रेस की ओर से रोहित ठाकुर का नाम लगभग तय माना जा रहा है। भाजपा से चेतन बरागटा और नीलम सरैरक के नाम पैनल में हाईकमान को भेजे गए हैं। अर्की से कांग्रेस दो और भाजपा ने रतन पाल और गोविंद शर्मा और आशा परिहार का नाम पैनल में भेजा है। फतेहपुर से भाजपा के टिकट की दौड़ में कृपाल परमार, बलदेव और रीता शामिल हैं। मंडी संसदीय सीट में कांग्रेस प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री की पत्नी प्रतिभा सिंह का नाम हाईकमान को भेजा है। इसके अलावा कौल सिंह ठाकुर और आश्रय शर्मा भी संभावित उम्मीदवार हैं। भाजपा की ओर से महेश्वर सिंह, अजय राणा, ब्रिगेडियर खुशाल सिंह, निहाल और पंकज के नाम पैनल में भेजे हैं। बहरहाल, अभी प्रत्याशियों के नाम पर फाइनल फैसला हाईकमान ही करेगा कि किसे चुनावी रण में उतारना है। - संवाद
विज्ञापन
--