{"_id":"5846a1334f1c1be1594489c9","slug":"election-in-mahila-mandal","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम लता बनी महिला मंडल प्रधान ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम लता बनी महिला मंडल प्रधान
कुल्लू
Updated Tue, 06 Dec 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
meeting
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लगवैली के मड़घन गांव में महिला मंडल की बैठक में महिला मंडल के चुनाव करवाए गए। जिसमें शीरू देवी, मुनी देेवी, भगवती देवी, सोही देवी को महिला मंडल का संरक्षक बनाया गया। प्रधान पद के लिए प्रेमलता ठाकुर को, उपप्रधान के लिए कांता देवी का चयन किया गया। बैठक बुजुर्ग शीरू देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में चुनी गई कार्यकारिणी में सचिव पद पर मीना देेवी, सह सचिव गीता देवी को चुना गया। वहीं कोषाध्यक्ष यज्ञा देवी को चुना।
विज्ञापन
इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नोटबंदी का सभी ने स्वागत किया। बैठक में मड़घन गांव के लिए सड़क निकाली जानी है, के बारे में विचार-विमर्श किया गया। निर्णय लिया गया कि गांव की सफाई और बैंक खाता खोलने के लिए जागरूकता अभियान किसी बैंक के सहयोग से लाया जाएगा। इस अवसर पर सेवानिवृत्त जिला भाषा अधिकारी डॉ सीता राम ने कहा कि मड़घन क्षेत्र की अनदेेखी हुई है। जिस पर महिला मंडल ने यहां की समस्याओं का उठाने व दूर करने का बीड़ा उठाया है। बैठक में पति देवी, शकुंतला देवी, पपकी देवी, दीपिका, नीला देवी, तारा देवी, राम देई, रंजना कुुमारी, मीना देवी, ज्योति देवी, गंगा देवी, कमला देवी, नीता देवी, नीला देवी, कमला देवी, जमना देवी, सविता देवी, लूगी देवी, इंदिरा देवी, रूणी देवी, राजकुमारी, सुनीता देवी, शांता देवी, देवकी देवी, सुनीता देवी, गीता देवी, आत्मी देवी और अन्य शामिल रहे।
विज्ञापन