फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   panchyat election

रमेश रूवालवा चुने गए जिप अध्यक्ष

Mon, 04 Jul 2016 10:42 PM IST
कुल्लू/ उदयपुर
कुल्लू/ उदयपुर Updated Mon, 04 Jul 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
panchyat election
चुनाव - फोटो : अमर उजाला

जिला मुख्यालय केलांग में जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को सर्वसहमति से चुना गया। भाजपा समर्थित रमेश रूवालवा को अध्यक्ष चुना गया। वहीं कांग्रेस समर्थित शशि किरण को उपाध्यक्ष बनाया गया। रमेश रूवालवा के सिर ताज सजने से पूरी लाहौल घाटी में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। हालांकि उपाध्यक्ष भी कांग्रेस का बनना था, लेकिन स्पीति से भाजपा समर्थित जिप सदस्य पद्मा के बागी होने पर कांग्रेस को फायदा मिला। ऐसे में सभी भाजपा, कांग्रेस और निर्दलीय जिप सदस्यों ने सर्वसहमति से ही जिप अध्यक्ष और उपाध्यक्ष का गठन किया। गौर रहे कि जिला परिषद लाहौल-स्पीति की 10 जिला परिषद सीटों पर चुनावों हुए थे।

विज्ञापन


इनमें 7 भाजपा समर्थित और 3 कांग्रेस समर्थित सदस्य जीते थे। अध्यक्ष-उपाध्यक्ष के चयन के लिए आयोजित पहली बैठक में काफी संख्या में चुने जिप सदस्य नहीं पहुंचे। इस कारण पहली बैठक को स्थगित किया गया। सोमवार को 10 में 9 सदस्य बैठक में मौजूद हुए। बैठक से सिर्फ स्पीति से जीत सदस्य पदमा ने ही भाग नही लिया। लिहाजा, सर्वसहमति से लाहौल-स्पीति जिला परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को चुना गया। नव नियुक्त अध्यक्ष रमेश रूवालवा ने बताया कि जिला के विकास के लिए भरसकर प्रयास किया जाएगा। जिला की समस्याओं के समाधान के लिए सभी एक जुटकर होकर कार्य करेंगे। इस मौके पर पूर्व मंत्री डॉ. राम लाल मारकंडेय भी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed