फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Election bugle played in four panchayats amidst severe cold

कड़ाके की ठंड के बीच चार पंचायत में बजा चुनावी बिगुल

Sun, 16 Jan 2022 09:00 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 09:00 PM IST
विज्ञापन
Election bugle played in four panchayats amidst severe cold
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुल्लू। जिला कुल्लू के तहत विकास खंड नग्गर की सोयल व कर्जन पंचायत, विकास खंड आनी की नम्होग व जाबन पंचायत में कड़ाके की ठंड के बीच चुनावी बिगुल बज गया है। इन चार पंचायतों में प्रधान बनने के लिए 22 उम्मीदवार मैदान में कूद गए हैं। उपप्रधान बनने के लिए 20 उम्मीदवारों ने भी ताल ठोक दी है।
वार्ड पंच बनने के लिए उम्मीदवारों में काफी जोश दिखाई दिया। इसके लिए 45 प्रत्याशी चुनावी रण में हैं। चारों पंचायतों में 11,12 व 15 जनवरी को सुबह 11 से दोपहर 3 बजे तक नामांकन की प्रक्रिया चली। इसमें प्रत्याशियों ने अपने नामांकन पत्र दाखिल किए। सोमवार को नामांकन पत्रों की सुबह 10 बजे छंटनी की जाएगी। 19 जनवरी को सुबह 10 से दोपहर 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। इसी दिन नामांकन पत्र वापसी के तुरंत बाद चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों की सूची व उन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। 11 जनवरी या इससे पूर्व मतदान केंद्रों का प्रकाशन कर दिया जाएगा। यदि आवश्यक हुआ तो 30 जनवरी को मतदान करवाया जाएगा।
विज्ञापन

30 जनवरी को होगा मतदान, चुनेंगे सही प्रत्याशी
नग्गर की सोयल व कर्जन और आनी की नम्होग व जाबन पंचायत में 30 जनवरी को मतदान होगा। मतदान सुबह 8 से शाम 4 बजे तक करवाया जाएगा। इसमें ग्रामीण अपने मत का इस्तेमाल कर काबिल प्रत्याशी को चुनकर प्रधान, उपप्रधान व वार्ड पंच बनाएंगे। इसकी अधिसूचना राज्य निर्वाचन आयोग ने 1 जनवरी जारी कर दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मतदान के बाद तुरंत बाद होगी मतगणना
चुनाव होने की स्थिति में इसी दिन ग्राम पंचायत प्रधान, उप प्रधान व सदस्यों के लिए मतदान के तुरंत बाद मतगणना होगी। इसके बाद चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। 01 फरवरी तक चुनाव संबंधी समस्त प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाएगा। उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने सभी प्रत्याशियों के नामांकन मिलने की पुष्टि की है।
किसी पंचायत से कितने प्रत्याशी....
विकास खंड, पंचायत, प्रधान, उपप्रधान, वार्ड पंच
आनी, जाबन, 09, 04, 12
आनी, नम्होग, 05, 07, 09
नग्गर, सोयल, 05, 04, 11
नग्गर, कर्जन, 03, 05, 13
कुल, 04 22, 20, 45
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed