फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Ekta Rajput won bronze medal in boxing

Kullu News: बॉक्सिंग में एकता राजपूत ने जीता कांस्य पदक

Wed, 07 Feb 2024 11:19 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 07 Feb 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
Ekta Rajput won bronze medal in boxing
कुल्लू महाविद्यालय की ​छात्रा को प्रधानाचार्य पुस्कृत करते हुए।-संवाद
कुल्लू। पंजाब के जालंधर में लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में आयोजित ऑल इंडिया यूनिवर्सिटी बॉक्सिंग चैंपियनशिप प्रतियोगिता में कुल्लू की एकता राजपूत ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। हिमाचल प्रदेश बॉक्सिंग टीम की ओर से एकता राजपूत ने इस चैंपियनशिप में कांस्य पदक हासिल किया। वहीं जालंधर में ही आयोजित नॉर्थ ईस्ट बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भी सिल्वर मेडल हासिल किया। एकता राजपूत कुल्लू कॉलेज की छात्रा हैं। बुधवार को कल्लू पहुंचने पर कुल्लू कॉलेज प्रबंधन की ओर से एकता राजपूत का जोरदार स्वागत किया गया। कुल्लू कॉलेज के प्राचार्य डॉ. रोशन लाल ने कहा कि इससे पहले भी एकता ने जिला और राज्य स्तर पर बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कई मेडल अपने नाम किए हैं। राष्ट्रीय खेलो इंडिया प्रतियोगिता में भी एकता राजपूत हिमाचल का नाम पूरे देश में रोशन करेंगी। उन्होंने युवाओं से भी आग्रह किया कि वे पढ़ाई के साथ-साथ खेलों की तरफ भी ध्यान दें। वहीं बॉक्सिंग खिलाड़ी एकता राजपूत ने कहा कि 25 से 29 फरवरी तक राष्ट्रीय खेलो इंडिया बॉक्सिंग प्रतियोगिता असम के गुवाहाटी में होगी। इसके लिए अभी से तैयारी कर रही हूं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश के लिए गोल्ड मेडल जीतने का पूरा प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed