{"_id":"617fe63b35e4ec052949e20f","slug":"eight-samples-of-milk-and-sweets-filled-with-supply-vehicles-kullu-news-sml389000896","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्लाई की गाड़ियों से भरे दूध-मिठाई के आठ सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सप्लाई की गाड़ियों से भरे दूध-मिठाई के आठ सैंपल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुल्लू। दिवाली पर बाहरी राज्यों और जिले से आने वाली मिठाई, खाद्य पदार्थों के साथ दूध और खोया में मिलावट के अंदेशे को लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क हो गया है। विभाग की टीम ने कुल्लू के
प्रवेश द्वार बजौरा में नाका लगा दिया है। इसमें खाद्य वस्तुओं के सैंपल भरे जा रहे हैं। सोमवार को भी विभाग की टीम ने कुल्लू की सीमा बजौरा के पास नाकाबंदी कर वाहनों की तलाशी की और इस दौरान दूूध और मिठाई के आठ सैंपल भरे हैं। दिवाली पर लोगों की सेहत के साथ किसी तरह का खिलवाड़ न हो, इसको लेकर खाद्य सुरक्षा विभाग सतर्क होकर सैंपल भरे जा रहे हैं। विभाग की टीम भरे गए सभी आठ सैंपलों को जांच के लिए कंडाघाट प्रयोगशाला भेज दिया है। इसके बाद ही यहां से सैंपलों की रिपोर्ट आएगी। चार नवंबर को मनाए जाने वाले दिवाली उत्सव को लेकर जिले के बाजारों में रौनक आई है। खरीदारों के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है। ऐसे में मिठाइयों और अन्य खाद्य वस्तुओं की गुणवत्ता जांचने के लिए सैंपल भरे जा रहे है। मंगलवार को जो आठ सैंपल भरे गए हैं। ये सभी दूध और मिठाई की सप्लाई वाली गाड़ियों से लिए गए हैं। यह गाड़ियां मंडी और बिलासपुर की तरफ से कुल्लू-मनाली आ रही थीं। उधर, खाद्य सुरक्षा विभाग की सहायक आयुक्त भविता टंडन ने कहा कि दूध के पांच और मिठाई के लिए तीन सैंपलों को जांच के लिए भेजा गया है। दिवाली को लेकर टीम मिलावटी मिठाई और अन्य खाद्य वस्तुओं पर नजर रख रही है। दिवाली में किसी भी व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ नहीं होने दिया जाएगा। मिलावटी मिठाई, दूध और खोया सहित अन्य वस्तुओं पर कड़ी नजर रखी जा रही है। शक होने पर सैंपल भी भरे जा रहे हैं।