फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Eight river rafting guides were tested with rapid test kits

Kullu News: आठ रिवर राफ्टिंग गाइडों के रेपिड टेस्ट किट से की जांच

Fri, 07 Mar 2025 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 07 Mar 2025 10:41 PM IST
विज्ञापन
Eight river rafting guides were tested with rapid test kits
नशे के खिलाफ पर्यटन विभाग ने भी शुरू किया अभियान
विज्ञापन

विभाग ने पुलिस व स्वास्थ्य विभाग से किया औचक निरीक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जिला पर्यटन विभाग ने पुलिस विभाग और चिकित्सा विभाग कुल्लू की एक संयुक्त टीम ने शुक्रवार को रायसन और बबेली में राफ्टिंग गतिविधियों का औचक निरीक्षण किया।
साहसिक गतिविधियों में भाग लेने वाले पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। घाटी के ये गतिविधियां पर्यटन के क्षेत्र में बड़ी संख्या में पर्यटकों को आकर्षित करती हैं।
विज्ञापन

इस दौरान इन गतिविधियों में पर्यटकों की सुरक्षा के मद्देनजर इन गतिविधियों में नशे के बढ़ते उपयोग कर जांच भी की गई। रेपिड टेस्ट किट के जरिये टीम ने आठ राफ्टिंग गाइडों की मौके पर ही ड्रग्स की जांच की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह किट ये विभिन्न दवाओं और प्रतिबंधित पदार्थों के उपयोग का पता लगाया जाता है। हालांकि, जांच में सभी आठ गाइडों के ड्रग टेस्ट के नतीजे नकारात्मक आए हैं। जिला पर्यटन अधिकारी सुनयना शर्मा ने कहा कि जिला प्रशासन की सुरक्षित और जिम्मेदार पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए इस तरह के निरीक्षण किए जा रहे हैं।

कहा कि पर्यटकों की सुरक्षा को और मजबूत करने और इन गतिविधियों में शामिल व्यक्तियों की ओर से प्रतिबंधित पदार्थों के किसी भी संभावित दुरुपयोग को रोकने के लिए भविष्य में जिलेभर में अन्य साहसिक स्थलों में भी औचक ड्रग परीक्षण किए जाएंगे। उन्होंने सभी साहसिक खेल संचालकों, गाइडों और हितधारकों से इस तरह के निरीक्षणों में पूर्ण सहयोग की अपील की है।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed