{"_id":"6637722021e4ddf55204a594","slug":"effort-continues-to-remove-iceberg-that-has-fallen-in-jakshang-drain-kullu-news-c-89-1-ssml1012-122109-2024-05-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: जकशांग नाले में गिरे हिमखंड को हटाने की जद्दोजहद जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: जकशांग नाले में गिरे हिमखंड को हटाने की जद्दोजहद जारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रोहतांग (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के कोकसर गांव के समीप जकशांग नाला में गिरा हिमखंड अभी हटाया नहीं जा सका है। 29 अप्रैल को गिरे गिरे हिमखंड को काटकर सड़क बहाल करने में लोक निर्माण विभाग जुटा हुआ है।
हिमखंड गिरने से गांव का संपर्क एक सप्ताह से जिला मुख्यालय केलांग के साथ कुल्लू-मनाली से भी कट गया है। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण एक किलोमीटर तक पैदल सफर करने के लिए मजबूर हैं। इस मार्ग को लोक निर्माण विभाग ने पहले बर्फ हटाकर यातायात के लिए बहाल कर दिया था लेकिन हिमखंड गिरने से जकशांग नाला में बर्फ का पहाड़ खड़ा हो गया है।
लोक निर्माण विभाग की एलएनटी मशीन मार्ग से बर्फ के पहाड़ काटकर यातायात बहाल करने में जुटी है। शनिवार को मशीन के खराब होने से काम नहीं पाया था। ऐसे में जरूरतमंद लोग एक सप्ताह से बर्फ के पहाड़ के ऊपर से पैदल आरपार हो रहे हैं।
विज्ञापन
लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता मनोज ठाकुर ने कहा कि जकशांग नाले में हिमखंड की 50 से 60 फीट ऊंची दीवार खड़ी हो गई है। इसे काटने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। कहा कि दिन रात एक कर हिमखंड को हटाया जा रहा है और अगले दो दिनों में यातायात बहाल हो जाएगा। संवाद