{"_id":"696a6cf515e08ab51c032c96","slug":"education-minister-rohit-thakur-will-hoist-the-national-flag-in-kullu-kullu-news-c-89-1-ssml1015-166750-2026-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: कुल्लू में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: कुल्लू में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर फहराएंगे राष्ट्रीय ध्वज
Fri, 16 Jan 2026 10:23 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Fri, 16 Jan 2026 10:23 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू। जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह का आयोजन ढालपुर मैदान में हर्षोल्लास, राष्ट्रीय गरिमा एवं उत्साह के साथ किया जाएगा। समारोह के मुख्यातिथि शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर होंगे।
वह ढालपुर मैदान में ध्वजारोहण के उपरांत मार्च पास्ट का निरीक्षण करेंगे और भव्य परेड की सलामी लेंगे। यह बात समारोह की तैयारियों की समीक्षा को लेकर हुई बैठक की अध्यक्षता करते हुए अतिरिक्त उपायुक्त अश्वनी कुमार ने कही। बैठक में सभी संबंधित विभागों को गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां समयबद्ध, समन्वित एवं सुव्यवस्थित रूप से पूर्ण करने के निर्देश दिए।
इसके अलावा समारोह में देशभक्ति एवं लोक संस्कृति पर आधारित उच्च गुणवत्ता वाले सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ नशे, विशेषकर चिट्टा के दुष्प्रभावों पर आधारित एक प्रभावशाली स्किट प्रस्तुत करने, ढालपुर मैदान में स्वच्छता व्यवस्था, मंच की साज-सज्जा, निर्बाध विद्युत आपूर्ति, पेयजल तथा दर्शकों के लिए बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अतिरिक्त उपायुक्त ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह हमारे संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। यह दिवस आने वाली पीढ़ियों को देश की स्वतंत्रता और संविधान निर्माण में योगदान देने वाली महान विभूतियों के प्रति सम्मान एवं प्रेरणा प्रदान करता है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों से आग्रह किया कि इस दिन को केवल अवकाश के रूप में न लेते हुए अपने-अपने कार्यालयों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि समारोह के दौरान स्कूलों के विद्यार्थियों एवं विभिन्न सांस्कृतिक दलों द्वारा देशभक्ति और लोक संस्कृति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित भी किया जाएगा। इस दौरान सहायक आयुक्त जयवंती ठाकुर आदि उपस्थित रहे।