फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   education

दो साल बाद स्मार्ट वर्दी पहनकर स्कूल आएंगे विद्यार्थी

Thu, 12 May 2022 06:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 12 May 2022 06:30 PM IST
विज्ञापन
education
कुल्लू। जिले से स्मार्ट वर्दी की गुणवत्ता और रंग की जांच के लिए शिमला भेजे गए सैंपल पास हो गए हैं। इसकी रिपोर्ट शिक्षा विभाग के पास पहुंच गई है। अब 1,012 सरकारी स्कूलों के 49,953 विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी मिलेगी। शिक्षा विभाग इसी सप्ताह स्कूलों में वर्दी का वितरण करेगा।
विज्ञापन

कोरोनाकाल के दो साल बाद विद्यार्थियों को स्कूलों में स्मार्ट वर्दी मिलेगी। इसमें प्रति विद्यार्थी दो सेट प्रदान की जाएंगे, जबकि स्मार्ट वर्दी की सिलाई के लिए 200 रुपये की राशि भी प्रदान की जाएगी। वर्दी एक माह देरी से शिक्षा विभाग के पास पहुंची है। जिससे विद्यार्थियों के अभिभावक भी परेशान थे। इस कारण वर्दी के सैंपल शिमला भेजने में देरी हुई थी। अब शिमला से स्मार्ट वर्दी के सैंपल पास हो गए हैं।
विज्ञापन

कोरोनाकाल में दो सालों से विद्यार्थियों को स्मार्ट वर्दी नहीं मिल पाई है। कुछ विद्यार्थी पुरानी वर्दी में और कुछ बिना वर्दी के ही स्कूल पहुंच रहे हैं। प्रदेश सरकार की स्मार्ट वर्दी के चक्कर में अभिभावक भी स्वयं वर्दी नहीं खरीद पा रहे हैं और न ही स्कूलों में विद्यार्थियों को समय पर वर्दी नहीं मिल पाई, लेकिन अब सैंपल पास हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यार्थियों को सिलाई के लिए मिलेंगे 200 रुपये
शिक्षा विभाग की ओर से विद्यार्थियों को वर्दी के दो सेट प्रदान किए जाएंगे। जिसमें दसर्वी कक्षा तक के विद्यार्थियों को वर्दी की सिलाई के लिए शिक्षा विभाग की ओर से 200 रुपये भी मिलेंगे। हाल ही में उच्च और प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने 49,953 विद्यार्थियों के लिए वर्दी की डिमांड शिक्षा निदेशालय भेजी थी। अब वर्दी के सैंपल पास हो गए हैं। विद्यार्थियों के अभिभावक सुरेश यादव, तजेंद्र कुमार, सोहन लाल समेत अन्य ने खुशी जताई।

जांच के लिए शिमला भेजे सैंपल पास
उच्च शिक्षा विभाग कुल्लू के उपनिदेशक डॉ. शांति लाल ने बताया कि स्मार्ट वर्दी की गुणवत्ता और रंग को परखने के लिए सैंपल शिमला भेजे गए थे, जोकि पास हुए हैँ। उन्होंने कहा स्मार्ट वर्दी योजना में विद्यार्थियों को निशुल्क वर्दियां वितरित की जाएगी। इसमें विद्यार्थियों को वर्दी की सिलाई के लिए 200 रुपये भी दिए जाएंगे। उधर, प्रारंभिक शिक्षा विभाग के उपनिदेशक डॉ. सुरजीत रॉव ने बताया कि वर्दी पहुंच गई है। इसकी गुणवत्ता और रंग को सहीं पाया है। इसी सप्ताह वर्दी का वितरण विद्यार्थियों को किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed