फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Eco friendly market ready for tourists in Marhi

सैलानियों के लिए मढ़ी में इको फ्रेंडली मार्केट तैयार

Mon, 16 May 2022 10:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 10:27 PM IST
विज्ञापन
Eco friendly market ready for tourists in Marhi
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मनाली (कुल्लू)। रोहतांग दर्रा के साथ लगते मढ़ी स्थित इको फ्रेंडली मार्केट सैलानियों की सुविधा के लिए तैयार हो गई है। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने सोमवार को विभागीय अधिकारियों को साथ लेकर मार्केट की मूलभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि इको फ्रेंडली मार्केट सात करोड़ की लागत से बनाई गई है, जिसमें 14 रेस्तरां तथा छह फूड स्टाल हैं। इन सभी को पहले ही पात्र लोगों को आवंटित कर दिया गया है। गोविंद सिंह ने कहा कि इको फ्रेंडली मार्केट के सामने लगभग 400 वाहनों के लिए पार्किंग बनाई जा रही है ,जिसका काम जोरों से चला है और जून महीने में पूरा हो जाएगा। इसके अलावा मार्केट के पिछले भाग में भी लगभग 100 वाहनों को पार्क करने की व्यवस्था की गई है। उन्होंने कहा कि शौचालय की व्यवस्था भी मढ़ी में की गई है और यदि सैलानियों की अत्यधिक संख्या होती है तो और अधिक शौचालयों की व्यवस्था की जाएगी। हालांकि इको फ्रेंडली मार्केट की सभी आउटलेट्स में पहले ही शौचालय की सुविधा प्रदान की गई है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि मनाली विधानसभा क्षेत्र पर्यटन की दृष्टि से विश्व मानचित्र पर अंकित है। प्रदेश सरकार इस क्षेत्र में सैलानियों के लिए मूलभूत सुविधाओं का तेजी के साथ सृजन कर रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत 10 से अधिक नए पर्यटन स्थल विकसित होंगे। गोविंद ठाकुर ने इको फ्रेंडली मार्केट मढ़ी में बिजली व पानी की व्यवस्था के लिए संबंधित बोर्ड और विभाग को निर्देश दिए। इस दौरान पर्यटन की समस्याएं लेकर मंत्री से जगह-जगह पर प्रतिनिधिमंडल मिले। उन्होंने स्वर्णिम वाटिका का दौरा किया। मंत्री ने रोहतांग दर्रा का दौरा किया। उन्होंने रोहतांग में पार्किंग, शौचालयों और पेयजल की व्यवस्था का निरीक्षण किया। जिला पर्यटन अधिकारी को रोहतांग दर्रा के समीप पेयजल सुविधा उपलब्ध करवाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोलंगनाला से धुंधी के बीच खूबसूरत नेचर पार्क का निर्माण करने के लिए जगह का पता लगाने के अधिकारियों को निर्देश दिए। मढ़ी में सुलभ शौचालय का निर्माण किया जा रहा है। ढाबा एसोसिएशन की मांग पर मंत्री ने कहा कि पांच अतिरिक्त मोबाइल शौचालय की सुविधा प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed