फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Eat right Mela in kullu

ढालपुर मैदान में कल होगा ईट राईट मेला

Mon, 20 Dec 2021 11:09 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Dec 2021 11:09 PM IST
विज्ञापन
Eat right Mela in kullu
स्वास्थ्य मंत्री राजीव सैजल करेंगे मेले का शुभारंभ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। स्वास्थ्य विभाग की तेज दौड़ स्पर्धा और ईट राइट मेला बुधवार को ऐतिहासिक मैदान ढालपुर में आयोजित किया जाएगा। इसका शुभारंभ स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री डॉ. राजीव सैजल करेंगे। इससे पूर्व वह ढालपुर मैदान से तेज दौड़ हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर शाम को मेले के समापन कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने बताया कि आजादी के अमृत महोत्सव समारोह की श्रृंखला में भारतीय खाद्य सुरक्षा प्राधिकरण और आयुक्त हिमाचल प्रदेश खाद्य सुरक्षा विभाग के निर्देशानुसार 22 दिसंबर को ढालपुर मैदान कुल्लू में तेज दौड़ और ईट राइट मेले का आयोजन किया जा रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य आम जनता को सुरक्षित, स्वच्छ और स्वास्थ्य वर्धक भोजन के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम की शुरूआत बुधवार सुबह नौ बजे तेज दौड़ से होगी। इसमें जिलावासियों को प्रोत्साहित करने के लिए स्वास्थ्य मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर तेज दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद सुबह 10 बजे वह खाद्य सुरक्षा प्रदर्शनियों का उद्घाटन करेंगे। इस दौरान जिलावासी सुबह 10 बजे से शाम 4:30 बजे तक ईट राइट मेले का आनंद भी ले पाएंगे।

इनसेट
मेले के दौरान जांच शिविर भी होंगे आयोजित
मेले में स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन भी किया जाएगा। इसके अलावा कारोबारियों के लिए प्रशिक्षण शिविर आयोजित होंगे। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में खाद्य सुरक्षा पर संदेशों के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। इसमें नृत्य, योगासन प्रदर्शन, खाद्य सुरक्षा विशेषज्ञों के साथ वार्तालाप, बाहुबल प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता, स्वस्थ व्यंजन प्रतियोगिता, रस्साकशी और धीमी साइकिल रेस प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed