फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Earthquake hit the valley, siren rang even when fire broke out

Kullu News: घाटी में आया भूकंप, आग लगने पर भी बजा सायरन

Fri, 06 Jun 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 06 Jun 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Earthquake hit the valley, siren rang even when fire broke out
लाहौल-स्पीति में नौ जगह हुई मॉक ड्रिल, लोगों को जागरूक किया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिले में नौ जगह मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। शुक्रवार सुबह सायरन बजते ही सभी विभाग हरकत में आ गए। मुख्यालय में उपायुक्त एवं जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की अध्यक्ष किरण भड़ाना ने सभी टीम को आपदा प्रक्रिया संबंधी निर्देश दिए।
अलग-अलग स्थानों में भूकंप के कारण एक भवन गिरने और आग लगने की सूचना मिलती है। इस पर एनडीआरएफ, आईटीबीपी, पुलिस, होम गार्ड जवान और एंबुलेंस तुरंत मौके पर पंहुची। राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। घटना स्थल पर क्षतिग्रस्त भवन से घायलों को निकाला गया।
विज्ञापन

उपायुक्त ने बताया कि उदयपुर उपमंडल में तीन जगह पूर्व निधार्रित परिदृश्य अनुसार आपदाएं दर्शाई गई। उदयपुर और त्रिलोकीनाथ में रिहायशी भवन गिरने और कुकमसेरी काॅलेज में भूकंप से भवन ढहने की सूचना मिली थी। उपायुक्त ने बताया कि राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार शुक्रवार को जिले भर में मॉक ड्रिल का सफल आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, कार्यकारी अतिरिक्त उपायुक्त एवं अध्यक्ष आपदा प्रबंधन प्राधिकरण काजा शिखा ने बताया कि काजा उपमंडल में 3 जगह मॉक ड्रिल की गई। उपमंडल मुख्यालय में भूकंप आने से आठ लोग गंभीर रूप से घायल और 12 को चोटें आ गईं। सूचना मिलते ही भारतीय तिब्बत सीमा पुलिस और पुलिस ने सुरक्षित रेस्क्यू अभियान चलाकर एंबुलेंस के माध्यम से अस्थायी राहत शिविर काजा में लाकर घायलों का उपचार करवाया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed