{"_id":"586ba7a54f1c1ba378159009","slug":"e-caffe-open-in-kelang","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोगों की सहायता के लिए केलांग में खुला ई-कैफे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोगों की सहायता के लिए केलांग में खुला ई-कैफे
कुल्लू/ केलांग
Updated Tue, 03 Jan 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
money shimla
- फोटो : अमर उजाला
जिला मुख्यालय केलांग स्थित उपायुक्त कार्यालय में जिला प्रशासन के पहल पर जिला सूचना विज्ञान केंद्र लाहौल स्पीति के सहयोग से ई-कैफे खोला है। ई-कैफे का शुभारंभ उपायुक्त लाहौल स्पीति विवेक भाटिया ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि जिले के आम लोगों की सुविधा के लिए केलांग में ई-कैफे खोला गया है। सर्दियों में विशेषकर इंटरनेट की सुविधा कई बार सुचारू नहीं रहती है जिसके कारण आम लोगों को इंटरनेट तथा सूचना प्रौद्योगिकी से सूचनाएं तथा जानकारी हासिल करने मे असुविधा रहती है। लोगों को जिला सूचना विज्ञान केंद्र केलांग के माध्यम से इंटरनेट तथा सूचना प्रौद्योगिकी की सुविधा कम दर्रों पर उपलब्ध करवाया जाएगा।
विज्ञापन
आम लोगों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए जिला प्रशासन ने केलांग में ई-कैफे खोलना सुनिश्चित किया है। ई-कैफे खुलने से न केवल आम लोगों को इंटरनेट से जानकारी व सूचनाएं प्राप्त करने में बेहतर सुविधा मिलेगी। वहीं, विद्यार्थियों तथा युवाओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने में सहायता मिलेगी। जिला सूचना विज्ञान अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने बताया कि ई-कैफे में इंटरनेट तथा सूचना प्रौद्योगिकी की सुविधा लेने के लिए आम नागरिकों को कम दर पर सुविधा उपलब्ध करवाया जाएगा। उन्होंने बताया कि इंटरनेट प्रति घंटा 30 रुपये, स्कैनिंग प्रति पेज दो रुपये, प्रिंटिंग पांच रुपये प्रति पेज, फैक्स दो रुपये प्रति पेज, डाउनलोड प्रति एमबी पांच रुपये तथा फोटो कॉपी पांच रुपये प्रति पेज की दर से वसूला जाएगा।
विज्ञापन