फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dussehra festival committee will invite 332 deities, Kardars will have to inform the concerned SDM and Tehsildar about their arrival. Religious traditions will be played in Dev Samagam

332 देवी-देवताओं को निमंत्रण देगी दशहरा उत्सव समिति

Wed, 29 Sep 2021 07:06 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 29 Sep 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Dussehra festival committee will invite 332 deities, Kardars will have to inform the concerned SDM and Tehsildar about their arrival. Religious traditions will be played in Dev Samagam
कुल्लू। 15 से 21 अक्तूबर तक मनाए जाने वाले कुल्लू दशहरा के लिए दशहरा उत्सव समिति 332 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र जारी करेगी। इसके लिए प्रशासन ने तैयारियां भी शुरू कर दी है। एक-दो दिन में सभी देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्रों को जिला मुख्यालय से भेजा जाएगा। दशहरा में किन-किन देवी देवताओं को आना है, इसकी सूचना पांच दिन पहले कारदारों को संबंधित एसडीएम व तहसीलदार को देनी होगी। देवी-देवताओं को नजराना न मिलने की सूरत में इस बार 2019 के मुकाबले कम देवी-देवताओं के आने की आशंका है। 2019 को रिकॉर्ड 280 से अधिक देवी-देवताओं ने दशहरा उत्सव में भाग लिया था। हालांकि पिछले साल कोविड के कारण मात्र सात देवी-देवताओं को ही बुलाया गया था। दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष एवं उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि जिला के 332 देवी-देवताओं को निमंत्रण पत्र दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि दशहरा में बाजार नहीं लगने से समिति देवी-देवताओं को नजराना राशि नहीं देगी। दशहरा उत्सव देवी-देवताओं के साथ मनाया जाएगा। उत्सव में होने वाली देव परंपराओं को निभाया जाएगा। जिला देवी-देवता कारदार संघ के पूर्व अध्यक्ष दोत राम ठाकुर ने कहा कि दशहरा में देवी- देवताओं को बुलाना अच्छा निर्णय है और इसका देव समाज स्वागत करता है। दशहरा में किस देवी-देवता को आना है, वह देवता का कारदार व हारियान निर्णय लेंगे। उन्होंने कहा कि दशहरा में पहली बार बिना व्यापारिक गतिविधियों के सैकड़ों देवी-देवता भाग लेंगे। वहीं दशहरा को लेकर जिला प्रशासन द्वारा गठित एक टीम ने रथ मैदान के साथ शहर के उन रास्तों का निरीक्षण किया जहां भगवान रघुनाथ की यात्रा व नरसिंह की जलेब निकलती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed