{"_id":"68dc1cfe8607fe92cd013ced","slug":"dussehra-committee-raised-rs-275-crore-from-plot-allotment-kullu-news-c-89-1-klu1002-158269-2025-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: प्लॉट आवंटन से दशहरा कमेटी ने जुटाए पौने तीन करोड़ रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: प्लॉट आवंटन से दशहरा कमेटी ने जुटाए पौने तीन करोड़ रुपये
Wed, 01 Oct 2025 06:37 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Wed, 01 Oct 2025 06:37 AM IST
विज्ञापन
कुल्लू। अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए प्लाॅट की नीलामी जारी है और प्लॉट आवंटन समिति ने अब तक 2 करोड़ 74 लाख 38 हजार 94 रुपये का राजस्व जुटाया है। उत्सव समिति ने इसे 4 करोड़ रुपये तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है। अब तक नीलाम हुए प्लाॅट की बात करें तो 1,151 प्लॉट में से 567 प्लॉट नीलाम किए जा चुके हैं जिससे उपरोक्त राशि जुटाई गई है।
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए 18 सितंबर से प्लॉट आवंटन की प्रक्रिया शुरू की गई है जिसके चलते अब तक कृषि एवं बागवानी उपकरण, टी-स्टॉल, रेडिमेड गारमेंट, लोकल झूले, टेंट मार्केट, बर्तन बाजार, बैग की दुकानें, होटल, ढाबा, हौजरी, मीना बाजार, हलवाई मार्केट, लोकल आर्टिकल, ओपन स्पेस, नए पुराने जूते, प्रदर्शनी मैदान, पुराने कपड़ों की मार्केट के लिए नीलामी प्रक्रिया अमल में लाई जा चुकी है। इनमें जो प्लॉट अभी तक नीलाम नहीं हो पाए हैं, उन्हें भी कारोबारियों को देने का क्रम अभी जारी है। ऐसे में उत्सव में आने वाले कारोबारी दो अक्तूबर तक प्लॉट खरीद सकते हैं।
किस मार्केट से कितना राजस्व जुटाया
मार्केट राजस्व लाखों में
फ्ली मार्केट 1,169,408
हौजरी 1,255,520
फूड मार्केट 3,030,240
जूता बाजार 2,485,500
बर्तन बाजार 1,384,698
होटल-ढाबा 2,758,344
रेडिमेड 3,131,794
मीना बाजार-1 3,187,440
मीना बाजार-2 4,032,690
मीना बाजार-3 1,860,832
कृषि और बागवानी 5,79,960
लोकल झूला 2,13,876
हलवाई बाजार 5,35,704
टेंट हाउस मार्केट 2,37,060
ये भी नीलाम
उपरोक्त बाजार के अलावा बैग मार्केट 64,660 रुपए, बार्केट बाल मैदान 1,81,650 रुपए, ओपन स्पेस को 2,88,938 रुपये में नीलाम किया गया है। इसके साथ ही प्रदर्शनी स्टॉल से 5,67,128 रुपये जुटाए हैं। मनियारी बाजार से 62,046 रुपये, टी-स्टॉल से 68,766 रुपये जुटाए हैं। अभी बचे हुए प्लॉट की नीलामी 2 अक्तूबर तक जारी रहेगी। जिसके चलते अभी राजस्व और ज्यादा बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।
विज्ञापन
दशहरा उत्सव के लिए प्लॉट आवंटन प्रक्रिया जारी है। अब तक पौने तीन करोड़ रुपये का राजस्व जुटाया जा चुका है। अब की बार भी चार करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व जुटने की उम्मीद है।
-डॉ. गणेश ठाकुर, जिला राजस्व अधिकारी