फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Due to traffic jam, tourists got off their vehicles and reached Gramphoo on foot.

Kullu News: जाम लगा तो वाहनों से उतर गए पर्यटक, पैदल ही ग्रांफू पहुंचे

Fri, 08 May 2026 10:50 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 10:50 PM IST
विज्ञापन
Due to traffic jam, tourists got off their vehicles and reached Gramphoo on foot.
अटल टनल रोहतांग के साउथ पोर्टल पर टनल के दीदार को पहुंचे पर्यटक।-संवाद
मनाली। पर्यटन नगरी मनाली में वीकेंड पर पर्यटकों का सैलाब उमड़ पड़ा है। बर्फ के बीच मस्ती करने के लिए पर्यटक उत्साहित हैं। शुक्रवार को ग्रांफू में लंबा ट्रैफिक जाम लगा तो पर्यटक पैदल ही ग्रांफू बैरियर तक पहुंचे। लगभग दो किलोमीटर पैदल चलने के बाद पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की।
विज्ञापन

पूर्वाह्न 11 बजे ग्रांफू से लगभग दो किलोमीटर पीछे जाम लग गया। ग्रांफू बैरियर से वाहन वापस मुड़े तो दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। पूर्वाह्न 11:30 बजे ही जाम की समस्या गंभीर हो गई। इसके बाद वाहन घंटों तक जाम में फंसे। पर्यटक भी वाहनों से उतर गए पैदल ही ग्रांफू बैरियर की ओर चल दिए। कोई दो तो कोई एक किलोमीटर पैदल चल कर बर्फीली वादियों में पहुंचा।
विज्ञापन

बर्फ के बीच पर्यटकों ने जमकर मस्ती की। पैदल चलते हुए रास्ते में जहां बर्फ दिखी पर्यटकों ने वहां खूब अठखेलियां कीं। दिल्ली से आए पर्यटक डाॅ. अनिल ने बताया कि वह लगभग एक किलोमीटर पैदल चलकर बर्फ के बीच पहुंचे। पहली बार बर्फीली वादियों का उन्होंने लुत्फ लिया। पंजाब के सुरजीत सिंह ने कहा कि जाम के कारण पैदल चलना पड़ा लेकिन बर्फ के बीच खेलने का खूब मजा लिया। जाम से जो परेशानी हुई वह बर्फ देखकर दूर हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


....
जाम से निपटने के नहीं पुख्ता प्रबंध
ग्रांफू इलाके में जाम से निपटने के पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं। पुलिस जवानों की भारी कमी खल रही है। पर्यटन सीजन शुरू होने पर भी जगह-जगह जवान तैनात नहीं किए गए हैं। इस वजह से कई वाहन चालक ओवरटेक कर जाम की समस्या को गंभीर बना रहे है।
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed