फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Due to the tremors of the earthquake in Kangra, the walls in Kullu also shook

Kullu News: कांगड़ा में भूकंप के झटकों से कुल्लू में भी हिल गईं दीवारें

Fri, 06 Jun 2025 10:26 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 06 Jun 2025 10:26 PM IST
विज्ञापन
Due to the tremors of the earthquake in Kangra, the walls in Kullu also shook
8.0 रिक्टर स्केल तीव्रता के भूकंप की चपेट में आ गए कुल्लू के सात स्थान
विज्ञापन

मॉक डि्रल ... सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव कार्य में जुटे सरकारी विभाग

संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। कांगड़ा में 8.0 रिक्टर स्केल तीव्रता का भूकंप आ गया। कुल्लू जिला भी इसकी चपेट में आ गया। इस कारण काफी नुकसान हो गया। घटना के बाद क्षेत्र में एंबुलेंस, पुलिस और आपातकालीन वाहनों के सायरन ही सुनाई दे रहे थे। क्षेत्र में सुबह व्यापक स्तर पर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। यह दृश्य जिले में सात जगह आयोजित मॉक ड्रिल के दौरान देखने को मिला।
दरअसल, जिला कुल्लू में शुक्रवार को एक व्यापक मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इसका उद्देश्य आपदा प्रबंधन तंत्र की तैयारियों की परख करना था। मॉक ड्रिल का परिदृश्य कांगड़ा जिले में सुबह करीब 9 बजे रिक्टर स्केल पर 8.0 तीव्रता के भूकंप आए पर आधारित था। इसकी चपेट में कुल्लू भी आया।
विज्ञापन

जिले में सीएचसी तेगुबेहड़ के भवन को नुकसान हुआ, तिब्बतियन बाजार और भूतनाथ पुल को भी क्षति पहुंची। मनाली के अलेउ और आसपास के क्षेत्र में ग्लोफ (हिमनदीय झील फटने) की स्थिति, निरमंड में तहसील कार्यालय को नुकसान, आनी के नालडेरा में रिहायशी भवनों एवं बाजार को नुकसान पहुंचा, बंजार के सिउंड डेम एनएचपीसी-3 सैंज घाटी और राजकीय महाविद्यालय बंजार के भवन क्षतिग्रस्त होने पर जैसे परिदृश्य पर पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उपायुक्त तोरुल एस रवीश ने बताया कि सुबह करीब 9 बजे कांगड़ा से भूकंप की सूचना के तुरंत बाद सरकारी विभाग हरकत में आ गए। निर्धारित स्थानों पर मॉक ड्रिल का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। उन्होंने कहा कि जिले में भी सात स्थानों पर अलग-अलग हर तरह के परिदृश्य को ध्यान में रखकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed