फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drug cultivation caught, case on five

नशे की खेती पकड़ी, पांच पर केस दर्ज

Fri, 07 May 2021 09:55 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 07 May 2021 09:55 PM IST
विज्ञापन
Drug cultivation caught, case on five
कुल्लू। जिला कुल्लू की सैंज घाटी में पुलिस ने नशे की खेती पर छापा मार कर चार लोगों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस ने करीब 18 बीघा भूमि से अफीम के करीब 1.45 लाख पौधों को नष्ट किया है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर सैंज के भिठू कंडा नामक पहाड़ी पर यह छापा मारा है।
विज्ञापन

नशे की खेती के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से घाटी में हड़कंप मच गया हैै। जानकारी के अनुसार पुलिस की टीम सैंज के दुर्गम क्षेत्र भिठू कंडा पहाड़ी पर पहुंची, जहां कई खेतों में अफीम के पौधे लहलहा रहे थे। पुलिस टीम ने सबसे पहले हुक्मी राम के 17 खेतों से नशे के 71063 पौधे नष्ट किए। इसके अलावा इसी जगह में ठाकुर दास के खेत में करीब अफीम के 30000 पौधों के अलावा एक अन्य स्थान पर तीन बीघा खेत में अफीम के करीब 23500 पौधे मिले और किशोरी लाल के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। अमीर चंद निवासी गांव ब्रैहण सैंज के मकान के साथ लगते खेतों में अफीम के करीब 21000 अफीम पौधे पाए गए। पुलिस टीम ने इसके सैंपल लेकर इसे भी नष्ट किया है। जिला कुल्लू के बाह्य सराज आनी के लुहरी में भी एक व्यक्ति के खेत से अफीम के करीब 500 पौधे पाए। पुलिस अधीक्षक कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि पुलिस की ओर से बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर मारे गए छापे में अफीम के पौधे पकड़े गए हैं। पांच मामलों में भूमि मालिकों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्जकर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed