फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drug addiction is the biggest threat to the society: Ashish Sharma

नशा समाज के लिए सबसे बड़ा खतरा : आशीष शर्मा

Sat, 26 Nov 2022 11:01 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Nov 2022 11:01 PM IST
विज्ञापन
Drug addiction is the biggest threat to the society: Ashish Sharma
कुल्लू में अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में भाग लेते स्कूली छात्र।-संवाद - फोटो : Kullu
कुल्लू। समाज में आज सबसे बड़ा खतरा नशा है। चिट्टा, स्मैक आदि की लत लगने के बाद व्यक्ति घर का सामान बेचकर भी नशा खरीदना शुरू कर देता है। इसलिए हमारा कर्तव्य है कि हम आसपास ऐसे किसी शख्स को देखते हैं तो इसकी पुलिस को दें। यह बात एएसपी आशीष शर्मा ने अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि कही।
विज्ञापन

यह कार्यक्रम कुल्लू के नवज्योति पब्लिक स्कूल में आयोजित किया गया। इसमें करीब 100 से अधिक विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। उन्होंने विद्यार्थियों को कानून का पाठ पढ़ाने के साथ ही यातायात नियमों के प्रति जागरूक भी किया। एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि ड्रग फ्री हिमाचल एप पर नशे से संबंधित जानकारी आप पुलिस से साझा कर सकते हैं। इसमें आपकी पहचान गोपनीय रखी जाती है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल किसी शख्स को तड़पता हुए न छोड़ें। बल्कि उसकी सहायता करें। उन्होंने कहा कि पुलिस बनाए कानूनों का पालन करवाने के लिए है। जिन अपराधों में सजा सात साल से अधिक होती है। ऐसे अपराधों में जमानत नहीं होती है। बाल यौन शोषण के खिलाफ पोक्सो एक्ट बनाया है। दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें। हेलमेट न पहनने के कारण 99 फीसदी जान जाने का खतरा रहता है। इसके साथ ओवर स्पीड, नशा पीकर गाड़ी चलाना, ओवर लोडिंग, नो पार्किंग आदि का भी पुलिस चालान करती है। एएसपी ने विद्यार्थियों के के सवालों के जवाब भी दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधानाचार्य मोती लाल शर्मा ने कहा कि बच्चों को इस कार्यक्रम से महत्वपूर्ण जानकारी हासिल हुई। यह भविष्य में उन्हें अच्छा नागरिक बनने में सहायक सिद्ध होगी। इस दौरान एमडी पालमो शर्मा, शुभम शर्मा, लीला देवी, रितु ठाकुर, विपुल शर्मा, ऊषा शर्मा, रोशना, ममता शर्मा, सपना, संतोष कुमारी आदि मौजूद रहे।
स्कूल की हेड गर्ल तनुश्री ने पूछा कि कई अपराध करने के बाद लापता हो जाते हैं। ऐसे शातिरों को कैसे पकड़ा जाए। एएसपी ने उत्तर दिया कि लोग अपराध के संबंध में बोलने से कतराते हैं या फिर खुलकर नहीं बोलते हैं। पुलिस इंटेलिजेंस, सीसीटीवी, मुखबिरों की मदद लेती है।
नौवीं की रिद्धिमा ने पूछा कि महिलाओं से दुष्कर्म करने वालों के खिलाफ पुलिस क्या कार्रवाई करती है। एएसपी ने कहा कि निर्भया केस के बाद अब इसमें सख्ती की गई है। पहले दस साल की सजा थी। अब फांसी तक की सजा दोषी को दी जाती है।
दसवीं की मनीषा ने पार्वती घाटी में कई क्षेत्र चरस के लिए बदनाम है। ऐसे लोगों पर पुलिस कार्रवाई क्यों नहीं करती है। इस पर एएसपी ने कहा कि पुलिस भांग की खेती को भी नष्ट करती है। इसके साथ ही गुप्त सूचना के आधार पर चरस की खेप भी पकड़ती है।

आठवीं के लकी ने सवाल किया कि सुप्रीमकोर्ट और हाईकोर्ट में किस तरह के केसों की सुनवाई होती है। एएसपी आशीष शर्मा ने कहा कि ऐसे मामले जिनमें अपील होती है ऐसे मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में होती है। पॉलिसी से संबंधित मामलों के केस भी हाईकोर्ट में दर्ज किए जाते हैं।

कुल्लू में अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्

कुल्लू में अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशीष शर्- फोटो : Kullu

कुल्लू में अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में छात्रों को जानकारी देते एएसपी आ?

कुल्लू में अमर उजाला फाउंडेशन के पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम में छात्रों को जानकारी देते एएसपी आ?- फोटो : Kullu

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed