Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drivers breaking traffic rules, no one to stop them

Kullu News: यातायात नियम तोड़ रहे चालक, रोकने वाला कोई नहीं

Sat, 18 Apr 2026 05:38 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2026 05:38 AM IST
विज्ञापन
Drivers breaking traffic rules, no one to stop them
नाली-अटल टनल मार्ग पर हॉकी पुल से पहले लगा लंबा जाम।
मनाली (कुल्लू)। पुलिस जवानों की कमी के कारण मनाली में सरेआम यातायात नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। अटल टनल मार्ग पर जाम लगने की वजह से वाहन चालकों में आगे निकलने ही होड़ है। शुक्रवार को अटल टनल मार्ग पर हॉकी पुल से पीछे सड़क कच्ची होने के कारण वाहनों की गति कम हो गई। सुबह कोकसर और अटल टनल की ओर जा रहे वाहनों की लंबी लाइन सोलंगनाला तक पहुंच गई। इस बीच कुछ वाहन चालक ओवरटेक करते हुए आगे निकले तो समस्या और गंभीर हो गई। सड़क पर एक ओर से ही वाहनों की दो तो कहीं तीन कतारें लग गईं। जाम में फंसने के कारण पर्यटकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

मनाली में पर्यटन सीजन ने दस्तक दे दी है। पर्यटकों की संख्या में ठीकठाक बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। ऐसे में मनाली में पुलिस जवानों की कमी खल रही है। शहर के अलावा पर्यटन स्थलों में यातायात नियंत्रण के लिए पुलिस तैनात नहीं हो पाई है। हर साल अतिरिक्त पुलिस जवान तैनात किए जाते हैं। इस साल अतिरिक्त जवानों की तैनाती तो दूर, मनाली में सेवाएं दे रहे लगभग 40 जवान असम भेज दिए। शुक्रवार को सुबह अटल टनल की ओर गए पर्यटकों को जाम में फंसना पड़ा। लगभग 10:30 बजे हॉकी पुल से कुछ पीछे भूस्खलन और बाढ़ से क्षतिग्रस्त सड़क को मिट्टी डालकर समतल किया जा रहा था। इस दौरान वहां पर वाहनों की गति धीमी हो गई। वाहनों की गति धीमी होने से लंबा जाम लग गया। लगभग दो किलोमीटर तक वाहनों की लाइन लग गई। कई पर्यटक एक घंटे से भी अधिक समय तक जाम में फंसकर परेशान हुए। एसपी कुल्लू मदन लाल ने बताया कि लगभग 100 होमगार्ड और 50 पुलिस के जवान दो तीन दिन में पहुंच रहे हैं। इसके बाद समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन


क्या कहते हैं सैलानी
दिल्ली से आए पर्यटक अंशुल राजपूत ने बताया कि वाहन चालकों को समझ होनी चाहिए। जब एक ओर से ही वाहनों की लाइन लगी है तो आगे निकलने का क्या मतलब। सड़क पर दो लाइन लगने से जब विपरीत दिशा से वाहन आए तो जाम लग गया। वह लगभग एक घंटे जाम में फंसे।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय कारोबारी प्रेम ने कहा कि मनाली में पुलिस जवानों की कमी खल रही है। जवान नहीं होने से यातायात नियमों को तोड़ा जा रहा है। इससे जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। जल्द पुलिस के अतिरिक्त जवान तैनात होने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed