फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Driver-conductor returned iPhone worth Rs 1.20 lakh

Kullu News: चालक-परिचालक ने लौटाया 1.20 लाख का आईफोन

Sun, 29 Jun 2025 10:27 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sun, 29 Jun 2025 10:27 PM IST
विज्ञापन
Driver-conductor returned iPhone worth Rs 1.20 lakh
केलांग (लाहौल-स्पीति)। एचआरटीसी के केलांग डिपो के चालक-परिचालक ने लाहौल निवासी वकील और डॉक्टर दंपती का महंगा मोबाइल फोन लौटाकर ईमानदारी की मिसाल पेश की है।
विज्ञापन

उदयपुर-सरकाघाट रूट पर जा रही एचआरटीसी बस के चालक प्रेम चंद और परिचालक को सिस्सू नर्सरी के पास सड़क के किनारे पड़ा आईफोन मिला। इसी कीमत लगभग 1.20 लाख है। दोनों ने इसके मालिक को ढूंढने की कोशिश की। जब कोई नहीं मिला तो उन्होंने फोन मनाली बस स्टैंड के इंचार्ज को सौंपने का निर्णय लिया। इसी बीच, आईफोन पर कॉल आई। इसे परिचालक ने रिसीव किया। बताया कि वे एचआरटीसी केलांग डिपो से हैं। मोबाइल उनके पास सुरक्षित है। उन्होंने कॉल करने वाले से लोकेशन ली। अटल टनल के साउथ पोर्टल पर जाकर मोबाइल फोन मालिक को लौटा दिया। चालक और परिचालक की ईमानदारी की अब हर तरफ तारीफ हो रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed