Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   ... Dreams will run on the playground obtained through voluntary labour

Kullu News: ... श्रमदान से मिले खेल मैदान पर दौड़ेंगे सपने

Fri, 19 Sep 2025 11:17 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 19 Sep 2025 11:17 PM IST
विज्ञापन
... Dreams will run on the playground obtained through voluntary labour
बंजार के प्राइमरी स्कूज जीभी में खेल मैदान बनाने के लिए श्रमदान करते लोग। संवाद
जीभी स्कूल में बन रहा खेल मैदान, रंग लाने लगी समाजसेवी ललित कुमार और ग्रामीणों की पहल
विज्ञापन

सुबह और शाम को दो-दो घंटे श्रमदान करने के लिए पहुंच रहे बच्चों के अभिभावक
बिना सरकारी मदद बनेगा मैदान, प्रार्थना सभा भी कर पाएंगे बच्चे, डंगे का काम शुरू
संवाद न्यूज एजेंसी

कुल्लू। राजकीय प्राथमिक पाठशाला जीभी में अब बच्चे खेलेंगे भी और खुले मैदान में प्रार्थना भी करेंगे। समाजसेवी ललित कुमार की पहल और ग्रामीणों के श्रमदान से स्कूल का पहला खेल मैदान बन रहा है।
60 बच्चों के भविष्य के लिए गांव एकजुट हो चुका है। मैदान के लिए किसी प्रकार की सरकारी मदद नहीं ली गई है। इसका निर्माण सिर्फ जनसहयोग से होगा।
प्राइमरी स्कूली जीभी गोद लेने वाले समाजसेवी ललित कुमार ने इसकी पहल 18 सितंबर से शुरू कर दी है। 19 सितंबर से बच्चों के अभिभावक भी श्रमदान कर रहे हैं। इसके लिए एक डंगे का निर्माण किया जाएगा। इसके बाद मैदान को समतल कर विद्यार्थियों की सुविधा के लिए चकाचक किया जाएगा। सुबह दो घंटे और शाम को दो घंटे का श्रमदान होगा। स्थानीय निवासी एवं पर्यटन कारोबारी ललित कुमार ने कहा कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला जीभी में प्रार्थना सभा और खेलकूद के लिए मैदान का निर्माण कार्य किया जा रहा है। स्कूल में जीभी और आसपास के गांवों से लगभग 60 बच्चे शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने अभिभावकों के साथ क्षेत्र के लोगों से आग्रह किया है कि वे श्रमदान देकर सहयोग करें। अगर कोई श्रमदान करना चाहता तो वह 20 सितंबर से स्कूल में आ जाए। सुबह श्रमदान का समय 7:00 से 9:00 तक रहेगा जबकि शाम को 4:00 से 6:00 तक तक श्रमदान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उन्होंने स्कूल को इस वर्ष अप्रैल में गोद लिया है। यह काम भी इसी के तहत होगा। पांच साल तक वह स्कूल और क्षेत्र के बच्चों की बेहतरी के लिए काम करना चाहते हैं। स्कूल में अभिभावकों और शिक्षकों के सहयोग कई निर्माण कार्य किए जाएंगे। वर्तमान में स्कूल के शिक्षकों की ओर से उन्हें पूरा समर्थन मिल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed