फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Drain blocked the road, villagers crossed with rope

Kullu News: नाले ने रोकी सड़क, रस्सी से आरपार हुए ग्रामीण

Sun, 28 Jul 2024 11:08 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jul 2024 11:08 PM IST
विज्ञापन
Drain blocked the road, villagers crossed with rope
बंजार में घ्यागी-सजवाड़ नाले पर बनने के लिए आया वैली ब्रिज जंग खा रहा है।-संवाद
बंजार (कुल्लू)। उपमंडल बंजार में शनिवार को हुई बारिश से प्रशासन की मानसून से निपटने की तैयारियों की पोल खुल गई है। बारिश से घियागी-सजवाड़ सड़क पर शांगथाच नाले का पानी आ गया। इससे मार्ग में आवाजाही रविवार सुबह से ही ठप हो गई। संपर्क कटने से सजवाड़ से बंजार घियागी की तरफ जाने के लिए लोगाें के पास कोई विकल्प नहीं था। शांगथाच नाला को लोगों ने जान जोखिम में डालकर आरपार किया। उफनते नाले में रस्सी के सहारे लोग आर-पार हुए। बाद में यहां पर अस्थायी झूले का भी निर्माण किया गया।
विज्ञापन

हिडब और सजवाड़ के लोग पिछले एक साल से समस्या झेल रहे हैं। घियागी-सजवाड़ सड़क में पिछले साल आपदा के दौरान नाले पर बना पुल बह गया था। इसे अभी तक नहीं लगाया गया है। नाले से अस्थायी सड़क बना दी गई है। बारिश के बाद नाला उफान पर था तो लोगों की मुश्किलें बढ़ गईं। सोशल मीडिया में इसका एक वीडियो भी वायरल हुआ है। नाले में बाढ़ आने पर सजवाड़ का संपर्क बंजार से कट गया। ग्रामीणों ने नाले में पुल का निर्माण जल्द करने की मांग उठाई है। बंजार के विधायक सुरेंद्र शौरी ने भी प्रशासन को इस मामले को लेकर घेरा है। कहा कि सरकार पिछले एक साल से नाले में पुल नहीं लगा पाई है, जिसके चलते लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


....
पुल के टेंडर हो गए हैं। कार्य भी अवार्ड कर दिया है। सोमवार से कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। सड़क को जेसीबी मशीन लगाकर ठीक कर दिया जाएगा।
-चमन ठाकुर, अधिशासी अभियंता, लोक निर्माण विभाग बंजार
000
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed