फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Double line route will be restored till North Portal by this afternoon

Kullu News: आज दोपहर तक नॉर्थ पोर्टल तक डबललाइन बहाल होगा मार्ग

Tue, 06 Feb 2024 11:44 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Tue, 06 Feb 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
Double line route will be restored till North Portal by this afternoon
अटल टनल रोहतांग के नोर्थ पोर्टल में चंद्रानदी पर बने पुल से मशीन से बर्फ हटाती बीआरओ।
केलांग (लाहौल-स्पीति)। सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) ने लाहौल की सड़कों को बहाल करने का काम तेजी से शुरू कर दिया है। बीआरओ की 94 आरसीसी तांदी से अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक सड़क को डबललेन वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल करने में जुटी है। बुधवार दोपहर तक का मार्ग को बहाल करने का लक्ष्य रखा है।
विज्ञापन

तांदी से सिस्सू तक संगठन के जवानों ने सड़क से बर्फ हटाकर डबललेन के लिए खोल दिया है। अब सिस्सू से पागलनाला के बीच बर्फ हटाने का कार्य जारी है। मंगलवार को घाटी में मौसम साफ होते ही 94 आरसीसी ने उदयपुर से तिंदी, कारगा और उदयपुर तथा तांदी से अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक सड़क की बहाली का कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

तांदी से अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक सीमा सड़क संगठन ने सिंगल लाइन सड़क को पहले फोर बाई फोर वाहनों के लिए बहाल किया था। मार्ग की बहाली में उदयपुर से अटल टनल रोहतांग के नाॅर्थ पोर्टल तक छह मशीन तैनात की हैं। 94 आरसीसी के पास बर्फ हटाने का काम संसारीनाला से लेकर अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक है।
विज्ञापन
विज्ञापन

70 आरसीसी के पास दारचा से तांदी तक का क्षेत्र है। उदयपुर में तैनात सीमा सड़क संगठन 94 के ओसी मेजर विसग सीपी ने बताया कि तांदी से अटल टनल रोहतांग के नॉर्थ पोर्टल तक सड़क को सिंगल लाइन मंगलवार 3:00 बजे तक खोल दिया है। बताया कि बुधवार दोपहर तक डबललेन के लिए खोल दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed