फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Double lane bridge will be ready in Pirdi in a year

Kullu News: पिरड़ी में एक साल में तैयार होगा डबललेन पुल

Sat, 14 Mar 2026 05:59 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 14 Mar 2026 05:59 AM IST
विज्ञापन
Double lane bridge will be ready in Pirdi in a year
विकास की बात..
विज्ञापन

टेंडर आवंटित, पंजाब की एक कंपनी करेगी निर्माण
हजारों की आबादी को आवाजाही में मिलेगी सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। पिरड़ी में ब्यास नदी पर डबललेन पुल एक साल में बनकर तैयार हो जाएगा। 27 करोड़ से बनने वाले इस पुल के लिए टेंडर प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। पंजाब की एक निजी कंपनी ने पिरड़ी का पुल बनाने में दिलचस्पी दिखाई है।
पुल की लंबाई 110 मीटर होगी। पिरड़ी का आरसीसी डबललेन पुल बनने से हजारों की आबादी को सुविधा मिलेगी। कुल्लू-भुंतर मुख्य मार्ग से एनएच-तीन में पहुंचना आसान हो जाएगा।
विज्ञापन

गौर रहे कि कुल्लू और भुंतर के बीच हजारों की आबादी रहती है। खासकर मौहल और पिरड़ी क्षेत्र शिक्षा का हब बन चुका है। ऐसे में यहां से एनएच-तीन जाने के लिए लोगों के पास बड़ा पुल नहीं था। लंबे समय से लोग पिरड़ी में डबललेन पुल बनाने की मांग कर रहे थे। इसके बाद लोक निर्माण विभाग ने डीपीआर बनाकर भेजी थी, जिसके बाद केंद्र सरकार ने धनराशि स्वीकृत की। कुल्लू में ब्यास नदी के पार जाने के लिए बैली ब्रिज अखाड़ा बाजार में लगा हुआ है। इसके बाद दूसरा डबललेन आरसीसी पुल 10 किलोमीटर दूर भुंतर में लगा है। अब लोगों को पिरड़ी पुल का कार्य शुरू होने का इंतजार है। बहरहाल, यह देखना काफी दिलचस्प होगा कि आखिर कब तक लोक निर्माण विभाग पुल का कार्य शुरू कर पाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में कुल्लू सदर विधायक सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि पिरड़ी पुल निर्माण को लेकर टेंडर पूरा हो गया है। पंजाब की एक कंपनी ने प्रतिस्पर्धा में इसको लिया है। पुल का निर्माण कार्य शुरू होने के बाद तेजी से कार्य होगा। लगभग एक साल के अंदर ब्यास नदी पर पुल बनकर तैयार होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed