फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dorje Larje becomes president of Lahaul-Spiti Congress

Kullu News: लाहौल-स्पीति कांग्रेस के अध्यक्ष बने दोरजे लारजे

Sat, 03 Jan 2026 10:15 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 03 Jan 2026 10:15 PM IST
विज्ञापन
Dorje Larje becomes president of Lahaul-Spiti Congress
दोरजे लारजे, नवनियुक्त जिला कांग्रेस अध्यक्ष लाहौल-स्पीति।-संवाद
बोले- जिले में कांग्रेस पार्टी को बूथ स्तर पर संगठित करना लक्ष्य
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
केलांग (लाहौल-स्पीति)। जिला कांग्रेस कमेटी को नया नेतृत्व मिल गया है। हाईकमान ने लाहौल के छेलिंग गांव निवासी 40 वर्षीय दोरजे लारजे को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है।
दोरजे लारजे लाहौल-स्पीति कांग्रेस के अब तक के सबसे युवा अध्यक्ष बने हैं। अध्यक्ष पद के लिए करीब 12 से अधिक दावेदारों के बीच हाईकमान ने दोरजे लारजे पर भरोसा जताते हुए उन्हें संगठन की कमान सौंपी है। बीते दो वर्षों से बिना अध्यक्ष चल रहे जिला कांग्रेस संगठन को अब स्थायी नेतृत्व मिल गया है जिससे पार्टी में नई ऊर्जा और मजबूती की उम्मीद जगी है।
विज्ञापन

दोरजे लारजे का राजनीतिक सफर युवाकाल से ही सक्रिय रहा है। वह वर्ष 2008 से 2009 तक एनएसयूआई के राज्य महासचिव, 2018 से 2020 तक जिला यूथ कांग्रेस अध्यक्ष, 2020 से 2024 तक यूथ कांग्रेस के राज्य महासचिव, 2021 से 2024 तक जिला कांग्रेस के महासचिव और 2021 से वर्तमान तक जिला परिषद सदस्य के रूप में कार्य कर चुके हैं। नियुक्ति के बाद दोरजे लारजे ने कहा कि उनका कार्यकाल चुनौतियों से भरा रहेगा लेकिन वे बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं से संवाद कर संगठन को मजबूत करेंगे और पार्टी में नया जोश भरेंगे। उधर, विधायक अनुराधा राणा ने कहा कि उनके नेतृत्व में कांग्रेस संगठन और अधिक सशक्त होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed