{"_id":"61fd2ddca4cbc176c945126a","slug":"doctors-are-not-providing-services-in-phc-hanging-lock-kullu-news-sml3985585118","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएचसी में नहीं डॉक्टर, बर्फबारी में कहां उपचार करवाएं मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पीएचसी में नहीं डॉक्टर, बर्फबारी में कहां उपचार करवाएं मरीज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति के बाशिंदों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं मिल रही हैं। स्पीति के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लोसर में ताला लटक रहा है। इसके चलते मरीजों व तीमारदारों को परेशान होना पड़ रहा है। ऐसा नहीं है कि पीएचसी में डॉक्टर तैनात नहीं है। स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टर को तैनात कर रखा है, लेकिन वह सेवाएं नहीं दे रहा है।
लोसर व आसपास के ग्रामीणों को उपचार संबंधी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बता देें कि बुधवार देर रात लोसर की एक महिला को पेट में दर्द हुई। जैसे-जैसे परिजनों ने सुबह तक मरीज का घर पर ही उपचार किया। वीरवार को परिजन उपचार के लिए महिला को पीएचसी लोसर ले गए, लेकिन डॉक्टर ड्यूटी पर ही नहीं था। ऐसे में उन्हें भारी बर्फबारी के बीच महिला का उपचार के लिए पीएचसी हंसा में करवाना पड़ा। ग्रामीण फुंचोंक छोपन, कलजंग जोरदन, अंगरूप दोरजे, वीर वैद्या ने कहा कि पीएचसी में डॉक्टर के सेवाएं न देने के कारण मरीजों और तीमारदारों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। सरकार व स्वास्थ्य विभाग ने ग्रामीणों को स्वास्थ्य सुविधान प्रदान करने के लिए डॉक्टर को तैनात किया है, लेकिन डॉक्टर सेवाएं नहीं दे रहा है। उन्होंने कहा कि 41 वर्षीय महिला छेरिंग यंगजोम के अचानक पेट में दर्द हुई। पीएचसी लोसर में ताला लटका होने के कारण तामरीदारों को मरीज को काजा ले जाना पड़ा, लेकिन हिमस्खलन होने के कारण काजा न जा सके। 19 किमी का सफर करने के बाद उन्हें लौटना पड़ा और पीएचसी हंसा में मरीज का उपचार करवाना पड़ा। कहा की पीएचसी में तैनात डॉक्टर का विभाग तबादला करे। इस संबंध में सीएमओ लाहौल-स्पीति एमएल बंधु ने कहा कि बीएमओ से स्थिति की रिपोर्ट ली जाएगी।