फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Do not take for a second dose of vaccine

अब फोन कॉल से मिलेगी दूसरी डोज लगाने की सूचना

Sat, 04 Sep 2021 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 04 Sep 2021 10:14 PM IST
विज्ञापन
Do not take for a second dose of vaccine
कुल्लू। जिले के लोगों को कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाने के लिए टेंशन लेने की जरूरत नहीं है। स्वास्थ्य विभाग लोगों को फोन कर इसकी जानकारी मुहैया करवाएगा। जिले में वैक्सीन की पहली डोज लगाने का लक्ष्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन

अब स्वास्थ्य विभाग शत-प्रतिशत लोगों को दूसरी डोज लगवाने का लक्ष्य पाने में जुटा है। इसके लिए विभाग ने नई पहल की है।
अब फोन कॉल से वैक्सीन की दूसरी डोज की लोगों को सूचना मिलेगी। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 570 स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्करों की ड्यूटी लगाई है। ये कर्मी अपने-अपने क्षेत्र में पहली डोज लगा चुके लोगों की छंटनी करेंगे।
विज्ञापन

इसके बाद वे 84 दिनों का समय पूरा कर चुके लोगों को दूसरी डोज लगवाने के लिए उनके पंजीकृत मोबाइल नंबर पर फोन कर प्रेरित करेंगे। इसके अलावा लोगों को वैक्सीनेशन केंद्र और वैक्सीन लगवाने की निर्धारित तिथि की भी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि स्वास्थ्य विभाग कुल्लू ने वैक्सीनेशन को प्रभावी बनाने के लिए यह पहल की है। इसमें विभाग जिले के खंड विकास कुल्लू, नग्गर, आनी, बंजार और निरमंड में 495 आशा वर्करों और 75 स्वास्थ्य कर्मियों की सेवाएं ले रहा है, ताकि वैक्सीन की दूसरी डोज शत-प्रतिशत लोगों को जल्द लगे। पहली डोज लगने के बाद 84 दिन पूरे होते ही स्वास्थ्य कर्मी और आशा वर्कर लोगों को फोन कर वैक्सीन लगवाने के लिए नजदीकी वैक्सीनेशन सेंटर जाने की अपील कर रहे हैं। जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अतुल गुप्ता ने कहा कि जिले में अब तक 1.05 लाख लोगों को वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई गई है। वैक्सीनेशन का शत-प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त करने के लिए लोगों को फोन कर दूसरी डोज लगाने की सूचना दी जा रही है। उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुशील चंद्र शर्मा ने कहा कि जिलाभर में 570 स्वास्थ्य कर्मियों और आशा वर्करों की सेवाएं ली जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed