Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Diwali holidays bring a buzz to the mountains; tourists flock to Manali.

Kullu News: दिवाली की छुट्टियों ने बढ़ाई पहाड़ों की रौनक, मनाली में उमड़े सैलानी

Mon, 09 Nov 2026 11:04 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 09 Nov 2026 11:04 PM IST
विज्ञापन
Diwali holidays bring a buzz to the mountains; tourists flock to Manali.
रोहतांग दर्रा पर बर्फ के बीच मस्ती करते पर्यटक।-संवाद
मनाली। दिवाली की छुट्टियों ने पर्यटन नगरी मनाली में रौनक बढ़ा दी है। बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। रविवार और सोमवार को मनाली सहित रोहतांग दर्रा और सिस्सू में सैलानियों की खूब चहल-पहल रही। दो दिनों में ढाई हजार से अधिक पर्यटक वाहन मनाली पहुंचे, जबकि 150 से अधिक वोल्वो बसों के जरिये भी सैकड़ों सैलानी पर्यटन नगरी पहुंचे। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से पर्यटन कारोबार को भी रफ्तार मिलने लगी है और कारोबारियों के चेहरे खिल उठे हैं।
विज्ञापन

दिवाली की छुट्टियों के चलते रविवार से ही मनाली में पर्यटकों की आवाजाही बढ़ गई थी। सोमवार को भी सैलानियों के पहुंचने का सिलसिला जारी रहा। पर्यटकों ने मालरोड मनाली के अलावा सोलंगनाला, रोहतांग दर्रा और लाहौल के सिस्सू का रुख किया। इन पर्यटन स्थलों पर दिनभर सैलानियों की चहल-पहल बनी रही। पर्यटकों की बढ़ती संख्या से होटल, टैक्सी और अन्य पर्यटन गतिविधियों से जुड़े कारोबारियों को भी लाभ मिलने लगा है।
विज्ञापन

सोमवार को रोहतांग दर्रा पहुंचे पर्यटकों के लिए बर्फ मुख्य आकर्षण रही। बर्फ से ढकी पहाड़ियों और वादियों को देखकर सैलानी उत्साहित नजर आए। पर्यटकों ने बर्फ के बीच जमकर मस्ती की और एक-दूसरे पर बर्फ के गोले फेंककर आनंद लिया। कई सैलानियों ने बर्फ से ढकी पहाड़ियों के बीच तस्वीरें खींचकर यादगार पलों को कैमरे में कैद किया। हालिया बर्फबारी के बाद रोहतांग का खूबसूरत नजारा पर्यटकों को खासा आकर्षित कर रहा है। वहीं, सिस्सू में भी सैलानियों की आवाजाही बढ़ने से पर्यटन गतिविधियों में तेजी आई है। होटल कारोबारी अरुण गौतम, शैलेश कुमार और भूपेश ने बताया कि पर्यटन कारोबार धीरे-धीरे गति पकड़ने लगा है। दिवाली की छुट्टियों के चलते पर्यटकों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है। उन्होंने कहा कि पिछले कुछ समय से कारोबार सामान्य गति से चल रहा था, लेकिन अब सैलानियों की संख्या बढ़ने से अच्छे पर्यटन सीजन की उम्मीद जगी है। कारोबारियों को उम्मीद है कि इस बार विंटर सीजन बेहतर रहेगा और आने वाले दिनों में मनाली में पर्यटकों की आमद और बढ़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed