{"_id":"3c50caa0cd0d99d8d48deb13a2d03620","slug":"distroy-shops-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर परिषद ने ट्रक से तोड़ीं अस्थाई दुकानें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगर परिषद ने ट्रक से तोड़ीं अस्थाई दुकानें
ब्यूरो/ अमर उजाला, कुल्लू
Updated Sat, 21 Nov 2015 10:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
इस दौरान रघुनाथ के अस्थाई शिविर स्थल के पीछे लगी एक दुकान को जब ट्रक के माध्यम से तोड़ना शुरू किया तो उस दुकान में सामान समेट रहे व्यापारियों पर टीन की चादरें गिर गई । इससे एक एक बुजुर्ग पर चादर गिरने से उसे बाजू और टांग में चोट पहुंची है, जबकि सामान समेट रहे चार पांच व्यापारी बाल बाल बचे। नगर परिषद कर्मचारियों की इस कार्रवाई के दौरान महिला व्यापारी और कर्मचारियों के बीच खूब झड़प हुई।
व्यापारी परगाणू निवासी निशान ने आरोप लगाया है कि वे मैदान से सामान समेट ही रहे थे कि नगर परिषद के कर्मचारी ट्रक लेकर आए और उसकी दुकान का स्ट्रक्चर तोड़ दिया। इस दौरान दुकान के अंदर सामान समेट रहे उसके पिता और सहयोगियों पर छत की चादरें गिर गई।
विज्ञापन
इस दौरान महिला के पिता को चोटें पहुंची है। महिला ने बताया कि उन्होंने इसकी शिकायत कुल्लू सदर के विधायक महेश्वर सिंह को फोन के माध्यम से की है। इतना ही नहीं नगर परिषद के कर्मचारियों ने कई व्यापारियों को लात और घूंसे मारकर मैदान से दौड़ाया। इधर,नगर परिषद के अध्यक्ष ऋषभ कालिया ने कहा कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। क्योंकि वह जिला से बाहर।
विज्ञापन
क्या कहना है व्यापारियों का
व्यापारियों का कहना है कि एक तरफ नगर परिषद उनसे दीपावली के बाद से दिन के हिसाब से पर्ची काट वसूली कर रही है और दूसरी तरफ व्यापारियों के साथ इस तरह का व्यवहार किया जा रहा है।