फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   District Council's Katarain ward has become a hot seat.

Kullu News: जिला परिषद का कटराईं वार्ड बन गया हॉट सीट

Sun, 17 May 2026 11:23 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:23 AM IST
विज्ञापन
District Council's Katarain ward has become a hot seat.
पतलीकूहल (कुल्लू)। मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत जिला परिषद कटराईं वार्ड इस बार चुनावी रण का सबसे हॉट वार्ड बन गया है। यह वार्ड कांग्रेस विधायक भुवनेश्वर गौड़ और भाजपा के पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर का गृह वार्ड माना जाता है। ऐसे में यहां की जीत-हार दोनों नेताओं की राजनीतिक प्रतिष्ठा से जुड़ गई है। इस वार्ड से चुनाव लड़ रही कांग्रेस समर्थित प्रत्याशी रितु नेगी के लिए विधायक भुवनेश्वर गौड़ प्रचार कर रहे हैं तो वहीं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने भी दो दिन पहले पतलीकूहल में भाजपा समर्थित प्रत्याशी जिंदू राम के लिए चुनाव कार्यालय खोलकर चुनावी माहौल को गरमा दिया।
विज्ञापन

पिछली बार इस वार्ड से कांग्रेस के बीर सिंह ठाकुर जिला परिषद सदस्य चुने गए थे और बाद में जिला परिषद के उपाध्यक्ष भी बने। इस बार सीट महिला आरक्षित होने के चलते कांग्रेस ने रितु नेगी को मैदान में उतारा है।
विज्ञापन


वहीं, चुनाव से ठीक पहले बीर सिंह ठाकुर को मनाली ब्लॉक कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया है। टिकट वितरण में उनकी अहम भूमिका रही है। राजनीति के जानकार जिला परिषद चुनाव को विधानसभा चुनाव का सेमीफाइनल मान रहे हैं। कटराईं वार्ड का राजनीतिक इतिहास भी काफी दिलचस्प रहा है। भाजपा की धनेश्वरी ठाकुर यहां से चार बार जिला परिषद सदस्य रह चुकी हैं। वहीं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर और कांग्रेस विधायक भुवनेश्वर गौड़ मनाली विधानसभा क्षेत्र के तहत आने वाले चारों जिला परिषद वार्डों पर अपनी-अपनी जीत का दावा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed