फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Discussions on tariffs and emerging geopolitical tensions

Kullu News: टैरिफ और उभरते भू-राजनीतिक तनाव पर चर्चा

Sat, 14 Mar 2026 06:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Sat, 14 Mar 2026 06:33 AM IST
विज्ञापन
Discussions on tariffs and emerging geopolitical tensions
हरिपुर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम की विजेता विद्यार्थी को सम्मानित करती प्राचार्य। -संवाद
हरिपुर कॉलेज में द डेरिवेटिव्स-2026 का आयोजन
विज्ञापन

विद्यार्थियाें ने शैक्षणिक समझ और रचनात्मकता का किया प्रदर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुर/नग्गर (कुल्लू)। जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर (मनाली) के वाणिज्य विभाग ने वार्षिक शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक उत्सव द डेरिवेटिव्स-2026 का आयोजन किया। इसमें वाणिज्य संकाय के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी शैक्षणिक समझ और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शैफाली बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहीं, जबकि स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की शाखा हरिपुर के प्रबंधक श्रीरीश बोध विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। प्रो. दिनेश सिंह ने समकालीन वैश्विक आर्थिक परिदृश्य पर एक विचारोत्तेजक व्याख्यान दिया।
विज्ञापन

उन्होंने अमेरिका की ओर से लगाए गए टैरिफ और उभरते भू-राजनीतिक तनावों पर चर्चा की। विशेष रूप से उन्होंने ईरान, अमेरिका और इस्राइल के बीच चल रहे संघर्ष और उसके भारतीय तथा वैश्विक अर्थव्यवस्था पर संभावित प्रभावों पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ता दबाव दोनों पक्षों पर शीघ्र ही इस संघर्ष को समाप्त करने के लिए पड़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम में पोस्टर मेकिंग, मॉडल मेकिंग, ओपन माइक (कविता एवं अनुभव साझा करना), रील मेकिंग, वाद-विवाद, पावर प्वाइंट प्रस्तुति, विज्ञापन निर्माण तथा क्विज सहित कई प्रतियोगिताएं करवाई गईं। पोस्टर मेकिंग में भावना ने प्रथम, साक्षी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मॉडल मेकिंग में साक्षी ने पहला, अंजलि ने दूसरा स्थान पाया। सील मेकिंग में टीया और भावना ने प्रथम, साक्षी, ज्योति, निखिता और अंजलि ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। ओवन माइक में सरेना बोध ने पहला, मोहर सिंह ने दूसरा स्थान पाया। इन विद्यार्थियाें को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस दौरान प्रो. शिवम, प्रो. नरेश कमल, प्रो. इंदु ठाकुर, प्रो. देचेन छोंमो, अंशुल आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed