{"_id":"695bf147502f3b18d20376d1","slug":"discussion-on-other-basic-amenities-including-parking-kullu-news-c-89-1-klu1002-165880-2026-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पार्किंग सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं को लेकर चर्चा
Mon, 05 Jan 2026 10:46 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
Updated Mon, 05 Jan 2026 10:46 PM IST
विज्ञापन
कुल्लू में विधायक सुंदर सिंह ठाकुर से शिष्टाचार भेंट करते मनाली होटल एसोसिएशन के पदाधिकारी
विधायक सुंदर ठाकुर से मिला होटलियर एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। होटलियर्स एसोसिएशन मनाली का प्रतिनिधिमंडल कुल्लू सदर के विधायक सुंदर सिंह ठाकुर से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया।
प्रतिनिधिमंडल में एसोसिएशन के अध्यक्ष रोशन ठाकुर, उपाध्यक्ष मान चंद, महासचिव गौरव ठाकुर, कोषाध्यक्ष मकरध्वज शर्मा शामिल रहे। भेंट के दौरान होटलियर एसोसिएशन ने मनाली एवं आसपास के पर्यटन स्थलों में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, स्वच्छता, सीजनल दबाव, बिजली-पानी की उपलब्धता, पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य महत्वपूर्ण पहलुओं पर चर्चा की। इसके अतिरिक्त होटल व्यवसाय से जुड़े हितधारकों को आ रही व्यावहारिक कठिनाइयों पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
विधायक सुंदर ठाकुर ने एसोसिएशन के सभी मुद्दों को गंभीरता से सुना। उन्होंने कहा कि मनाली प्रदेश का एक प्रमुख पर्यटन केंद्र है। सरकार पर्यटन विकास को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। उन्होंने आश्वासन दिया कि पर्यटन से संबंधित बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, पर्यटकों की सुविधाओं में सुधार लाने, स्थानीय लोगों के रोजगार को बढ़ावा देने के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि होटल उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और इससे जुड़े हितधारकों की समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभागों के साथ समन्वय स्थापित कर ठोस कदम उठाए जाएंगे।
विज्ञापन
--