Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Discussion on adopting indigenous products in Manali

Kullu News: मनाली में स्वदेशी उत्पाद अपनाने पर मंथन

Wed, 15 Oct 2025 05:57 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 15 Oct 2025 05:57 AM IST
विज्ञापन
Discussion on adopting indigenous products in Manali
नगर मंडल में भाजपा ने करवाया आत्मनिर्भर कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मनाली। विधानसभा क्षेत्र के मनाली और नग्गर मंडल में मंगलवार को भाजपा ने आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें भाजपा कार्यकर्ताओं ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। इस दौरान भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनी शुक्ला ने बतौर वक्ता शिरकत की। इस दौरान भाजपा नेता एवं पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर भी विशेष तौर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं और लोगों को स्वदेशी उत्पादों को अपनाने के बारे में जागरूक किया। भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सनी शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक संकल्प लिया है कि 2047 तक भारत को हमने विकसित राष्ट्र बनाना है।

उसी के तहत भाजपा और केंद्र सरकार ने तय किया है कि हम देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए जन जागरण अभियान चलाएंगे। पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि भाजपा आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान को पूरे देश में चला रही है। मंगलवार को मनाली विधानसभा क्षेत्र के दोनों मंडल नग्गर मंडल और मनाली मंडल में कार्यक्रम रखे गए हैं। अभियान के माध्यम से पार्टी विकसित भारत की दिशा में चलने के लिए आत्मनिर्भर भारत और संकल्प अभियान को चला रही है। उन्होंने सभी से स्वदेशी अपनाने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed