Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Disaster management techniques taught in Tandi Panchayat

Kullu News: तांदी पंचायत में सिखाई आपदा प्रबंधन की तकनीक

Sun, 21 Jun 2026 04:48 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2026 04:48 AM IST
विज्ञापन
Disaster management techniques taught in Tandi Panchayat
तांदी पंचायत में सिखाई आपदा प्रबंधन की तकनीक
विज्ञापन

आपदा रक्षक परियोजना के तहत करवाई कार्यशाला
आपदा जोखिम की समझ, प्रारंभिक प्रतिक्रिया का दिया प्रशिक्षण
संवाद न्यूज एजेंसी
कुल्लू। उपमंडल बंजार की ग्राम पंचायत तांदी में तीन दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य ग्राम स्तर पर समुदाय, पंचायत प्रतिनिधियों और स्थानीय स्वयं सेवकों को आपदा की परिस्थितियों में सजग, सक्षम और संगठित बनाना रहा। प्रतिभागियों को आपदा जोखिम की समझ, प्रारंभिक प्रतिक्रिया खोज एवं बचाव सहित सामुदायिक समन्वय से जुड़े महत्वपूर्ण पहलुओं पर व्यावहारिक और उपयोगी जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में प्रतिभागियों को आपदा की स्थिति में त्वरित निर्णय, प्राथमिक सुरक्षा उपाय, राहत एवं बचाव की प्रारंभिक प्रक्रिया और सामुदायिक स्तर पर आपसी सहयोग की भूमिका के बारे में बताया गया।

अतिरिक्त उपायुक्त और मुख्य कार्यकारी अधिकारी जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण अश्वनी कुमार ने कहा कि आपदा रक्षक परियोजना राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण और संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम की ओर से आरंभ की गई है। इस परियोजना का जमीनी क्रियान्वयन फाउंडेशन फॉर लिविंग नॉलेज ने जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण कुल्लू के समन्वय से किया। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने पंचायत स्तर पर लोगों को प्रशिक्षण के लिए संगठित करने, उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने और उन्हें प्रशिक्षण स्थल तक पहुंचाने में भी अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि तांदी पंचायत में ग्रामीणों और स्वयंसेवकों को आपदा प्रबंधन की तकनीक सिखाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed