{"_id":"6501f6e71452a1be5c05df60","slug":"disaster-hits-education-three-classes-running-in-one-room-kullu-news-c-89-1-ssml1012-6903-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kullu News: पढ़ाई पर आपदा की मार, एक कमरे में चल रहीं तीन कक्षाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kullu News: पढ़ाई पर आपदा की मार, एक कमरे में चल रहीं तीन कक्षाएं
विज्ञापन
मनाली (कुल्लू)। ब्यास नदी में आई बाढ़ के बाद मनाली का जीवन पटरी पर लौट रहा है और सब सामान्य होने लगा है, लेकिन आलू ग्राउंड में हाई स्कूल का भवन बाढ़ में बहने के बाद बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। हालांकि, वैकल्पिक तौर पर किसान भवन में जगह दी गई है, लेकिन एक कमरे में तीन-तीन कक्षाएं संचालित करनी पड़ रही है। इससे पठन पाठन का कार्य प्रभावित हो रहा है।गौर रहे कि ब्यास ने आलू ग्राउंड में भारी तबाही मचाई है।
हाई स्कूल का भवन भी बाढ़ में बह गया। इसके बाद कई दिनों तक बच्चे स्कूल नहीं जा पाए थे। प्रशासन ने अब बच्चों के लिए आलू ग्राउंड में ही स्थित किसान भवन में जगह मुहैया करवाई है। छठी से आठवीं तक के 38 बच्चों के लिए एक कमरा मुहैया करवाया गया है। यहां एक ही कमरे में तीन कक्षाएं चलानी पढ़ रही हैं और ऐसे में बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। नौवीं और दसवीं की कक्षाएं अलग-अलग कमरों में संचालित की जा रही है। स्कूल के मुख्य अध्यापक श्याम सुंदर ने बताया कि प्रशासन ने किसान भवन में बच्चों को जगह दी है। यहां पर जैसे-तैसे बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। किसान भवन में एक बड़ा हाल भी है। उधर, एसडीएम मनाली रमन कुमार शर्मा ने बताया कि किसान भवन में कुछ कमरे और हॉल स्कूल को दिया गया है। अब शिक्षा विभाग अपनी सुविधा और बच्चों की पढ़ाई को देखते हुए इसका प्रयोग कर सकता है।