फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Disability will be identified through new guidelines

Kullu News: नई गाइडलाइन से होगी दिव्यांगता की पहचान

Wed, 29 Jan 2025 09:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Wed, 29 Jan 2025 09:58 PM IST
विज्ञापन
Disability will be identified through new guidelines
नियम 2024 से अब आसान हुई चयन की प्रक्रिया, चंडीगढ़ में तीन चिकित्सकों ने लिया प्रशिक्षण
विज्ञापन

ऑनलाइन पोर्टल पर जारी होगा दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं विशिष्ट दिव्यांगता पहचान कार्ड (
राजीव नैय्यर

कुल्लू। दिव्यांजनों की दिव्यांगता की पहचान अब नई गाइडलाइन के हिसाब से होगी। साल 2024 में दिव्यांगता अधिनियम में किए गए बदलावों के अनुसार ही अब प्रमाण पत्र के लिए दिव्यांगों का चयन होगा। उसी के आधार पर ऑनलाइन पोर्टल पर दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं विशिष्ट दिव्यांगता पहचान कार्ड (यूडीआईडी) का पंजीकरण होगा।
इस नई गाइडलाइन को अमलीजामा पहनाने के लिए स्वास्थ्य विभाग कुल्लू ने विशेषज्ञ चिकित्सकों को विशेष प्रशिक्षण दिया है। इनमें तीन विशेषज्ञ चिकित्सक और एक स्वास्थ्य कर्मी शामिल हैं।
विज्ञापन

चिकित्सकों और स्वास्थ्य कर्मी ने चंडीगढ़ में 23-24 जनवरी को प्रशिक्षण प्राप्त किया है। चिकित्सकों में सर्जन डॉ. आशीष धीमान, मेडिसिन विशेषज्ञ डॉ. नितेश कुमार, नेत्र रोग विशेष डॉ. ऋचा और ईएनटी विभाग से स्वास्थ्य कर्मी रोहित शामिल रहे। प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अब चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी मेडिकल बोर्ड दिव्यांगजन अधिकार नियम, 2024 के अनुसार दिव्यांगजनों की पात्रता जांचेंगे। दस्तावेजों का सत्यापन भी करेंगे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एनआर पवार ने कहा कि दिव्यांगता से जुड़ी गाइडलाइन 2024 के तहत दिव्यांगता प्रमाण पत्र और यूडीआईडी कार्ड पाने की प्रक्रिया को आसान बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इसका विशेषज्ञ चिकित्सकों को बाकायदा प्रशिक्षण दिया गया है। जिला कुल्लू के तीन चिकित्सक और एक स्वास्थ्य कर्मी ने चंडीगढ़ में प्रशिक्षण लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




--


क्या है दिव्यांगता गाइडलाइन 2024



दिव्यांगता प्रमाणपत्र और यूडीआईडी कार्ड के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया आसान बनाई गई है। इसके अलावा दिव्यांगता के अलग-अलग स्तरों के लिए रंग-कोडित यूडीआईडी कार्ड जारी किए जाएंगे। यूडीआईडी कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद चिकित्सा अधिकारी तीन माह के भीतर दस्तावेज जारी करेंगे। दिव्यांगजन अपने डैशबोर्ड पर स्पीड पोस्ट के जरिये भेजे गए यूडीआईडी कार्ड की स्थिति को ट्रैक कर सकते हैं। दिव्यांग व्यक्तियों के लिए सार्वजनिक भवनों में सुगम पहुंच सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न विभागों को दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed