फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Kullu News ›   Dinphuk-Koksar road restored to traffic

Kullu News: डिंफुक-कोकसर सड़क यातायात के लिए बहाल

Fri, 18 Apr 2025 07:15 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू
संवाद न्यूज एजेंसी, कुल्लू Updated Fri, 18 Apr 2025 07:15 AM IST
विज्ञापन
Dinphuk-Koksar road restored to traffic
जकशांग नाला में हिमखंड हटाने को लगे नौ दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिस्सू (लाहौल-स्पीति)। जनजातीय क्षेत्र लाहौल की डिंफुक-कोकसर सड़क को यातायात के लिए बहाल कर दिया है, लेकिन सड़क बहाली के इस कार्य में लोक निर्माण विभाग के पसीने छूटे हैं। कोकसर के समीप जकशांग नाला में गिरे करीब 30 फीट ऊंचे हिमखंड को पार कर पाना विभाग के लिए चुनौती बना रहा। 300 मीटर के दायरे में हिमंखड को हटाने में नौ दिन का समय लगा और 10वें दिन यातायात के लिए सड़क बहाल हो पाई है।

लोक निर्माण विभाग के पास मशीन नहीं होने से ठेकेदार की जेसीबी उप्रयोग में लाई गई। ठेकेदार की मशीन नौ दिनों तक दिन-रात 12 से 14 घंटे बर्फ की दीवार हटाने में जुटी रही। वहीं, एक निजी कंपनी की एलएनटी और जेसीबी ने भी कुछ दिनों तक अपना योगदान दिया, जिसके लिए ग्रामीणों ने कंपनी सहित पंचायत प्रधान सचिन और उपप्रधान प्रदीप, ठेकेदार देवराज का आभार जताया है। उधर, सड़क के यातायात के लिए बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। करीब नौ दिनों तक क्षेत्र के ग्रामीणों का संपर्क अपनी ही पंचायत के गांवों से कटा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed